क्रिकेट

टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार है: विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एकमात्र लक्ष्य भारतीय टीम को एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप जिताना है। हाल में ही विराट कोहली द्वारा कही गई बात को इस स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कोट किया है।
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2022, 7:55 PM IST
Virat Kohli and Rohit Sharma
Virat Kohli and Rohit Sharma

रन मशीन विराट कोहली पिछले कुछ समय से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में रन बनाने के लिए जूझते हुए नजर आ रहे हैं। खराब फॉर्म का आलम इस कदर है कि पिछले लगभग 3 सालों से वह क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं लगा पाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में ही चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए विराट कोहली को टीम में शामिल नहीं किया गया है। इस पर बताया गया था कि उन्होंने खुद इस दौरे से बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी। अब कोहली भारतीय टीम के साथ एशिया कप में ही खेलते हुए नजर आएंगे, जो इसी साल अगस्त के आखिर में होना है। बता दें कि इस साल एशिया कप यूएई में श्रीलंका की मेजबानी में T20 फॉर्मेट में होने जा रहा है

टीम को जिताना ही एकमात्र लक्ष्य

गौरतलब है कि विराट कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। खराब फॉर्म के चलते कई पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट पंडितों ने यह मांग उठाई थी कि उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाए। लेकिन इसी बीच विराट कोहली द्वारा कही गयी बात को स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसमें विराट कोहली कह रहे हैं कि 'मेरा मुख्य उद्देश्य भारतीय टीम को एशिया कप और कप वर्ल्ड कप जिताना है और इसके लिए मैं कुछ भी करने के लिए तैयार हूं।'

यह भी पढ़ें : वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला आवेश खान ने किया वनडे डेब्यू

बता दें कि हाल में ही संपन्न हुई इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में विराट कोहली के बल्ले से दोनों पारियों में क्रमश 11 और 20 रन ही निकले थे। कोहली T20 मैच की दो पारियों में इंग्लैंड के खिलाफ 12 रन बना पाए थे तो वही तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ उनके बल्ले से 17 और 16 रन निकले थे। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली के बल्ले से शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में निकला था।

यह भी पढ़ें : आज ही के दिन 64 साल पहले मिल्खा सिंह ने रचा था इतिहास

Updated on:
24 Jul 2022, 7:55 PM IST
Published on: