क्रिकेट

सदमे में क्रिकेट जगत, इस भारतीय क्रिकेटर की कोरोना से मौत, 10 दिन पहले पिता को खोया, भाई भी पॉजिटिव

47 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर प्रशांत मोहपात्रा का कोरोना से चलते निधन हो गया। 10 दिन पहले उनके पिता भी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। वहीं उनका भाई भी जिंदगी और मौत से लड़ाई लड़ रहा है।  
2 min read
• •
Updated: 20 May 2021, 9:24 AM IST
cricket_news.jpg

नई दिल्ली। भारत में दिन प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे स्पोर्ट्स जगत भी अछूता नहीं है। कई खिलाड़ी अपने परिवार के सदस्य को खो चुके है। इसकी वजह से लगातार मुकाबले और टूर्नामेंट टल रहे हैं तो कई क्रिकेटरों की सांसे थम रही हैं। खबर आ रही है कि अब पूर्व रणजी क्रिकेटर और उड़ीसा क्रिकेट टीम के कप्तान प्रशांत मोहपात्रा (Prashant Mohapatra) का 47 की उम्र में कोरोना के चलते निधन हो गया।

10 दिन पहले हुआ पिता का निधन
प्रशांत को कोरोना होने के बाद उन्होंने उन्हें वैंटिलेटर पर रखा गया और लगातार 10 डॉक्टर्स की निगरानी में रहे। लेकिन वह कोरोना से जंग हार गए। 10 दिन पहले ही प्रशांत मोहपात्रा के पिता का भी कोरोना से निधन हो गया था। कोरोना से जूझ रहे उनके पिता को 22 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 9 मई को उनका निधन हो गया था।

प्रशांत का क्रिकेट कॅरियर
प्रशांत के क्रिकेट कॅरियर की बात करें तो उन्होंने 45 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जबकि 17 ए लिस्ट मुकाबलें खेले। उन्होंने कुल 62 मुकाबले अपने क्रिकेट कॅरियर में खेले। 1990 में बिहार टीम की ओर से प्रशांत ने अपना रणजी डेब्यू किया। 45 फर्स्ट क्लास मैचों में प्रशांत ने 2196 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 30.08 कहा रहा है। प्रशांत ने अपने कॅरियर में 5 शतक और 11 अर्धशतक लगाए।

142 मुकाबलों में रहे मैच रेफरी
क्रिकेट खेलना छोड़ने के बाद प्रशांत 45 फर्स्ट क्लास मैच, 45 लिस्ट ए और 49 टी20 मैचों में मैच रेफरी रहे। उन्होंने कुल 142 मुकाबलों में रेफरी की भूमिका निभाई।

सुरेश रैना के थे करीबी
प्रशांत के निधन से क्रिकेटर सुरेश रैना को बड़ा झटका लगा है। ऐसा लगता है कि वह रैना के बहुत करीबी थे। रैना ने ट्वीट करके प्रशांत के परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

भाई भी कोरोना से संक्रमित
पहले पिता और अब खुद प्रशांत का कोरोना से संक्रमित होने के चलते निधन हो गया। इतना ही नहीं उनके भाई पर खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, उनके भाई जसबंत भी कोरोना पॉजिटिव हैं और उनका भी एम्स में इलाज चल रहा है।

Published on: