कोहली आक्रामक बल्लेबाज
साथ ही उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज आमतौर पर आक्रामक होते हैं लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा है जो ज्यादा आक्रामक है, वो हैं हमारे कप्तान। विकेट गिरने के बाद जश्न मनाते हुए कोहली की तस्वीर मैंने सोशल मीडिया पर देखी और मजाक में मैंने उनसे पूछा कि यह विकेट मैंने लिया था या आपने। शमी ने कहा कि कोहली गेंदबाजों से भी ज्यादा विकेट गिरने का जश्न मनाते हैं। लेकिन मैदान पर मजा करना जरूरी है। कोहली में आक्रमकता है लेकिन वह टीम का नेतृत्व शानदार तरीके से कर रहे हैं। वह एक आक्रामक बल्लेबाज भी हैं।