क्रिकेट

Women Cricket: इंग्लैंड को करारी शिकस्त देते हुए भारतीय टीम ने सीरीज पर जमाया कब्जा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के साथ खेली जा रही 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया। फाइनल मैच में भारत को 8 विकेट के अंतर से जीत हासिल हुई।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2018, 5:46 PM IST
ind women

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के साथ जारी तीन मैचों की सीरीज को 2-1 के अंतर से अपने नाम कर लिया। गुरुवार को नागपुर में खेले गए सीरीज के फाइनल मैच में भारतीय टीम ने कप्तान मिताली राज (नाबाद 74), दीप्ति शर्मा (नाबाद 54) और स्मृति मंधाना (रिटायर्ड हर्ट 53) के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत इंग्लैंड को आठ विकेट से हराया। मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसे भारत ने 45.2 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मिताली का 50वां अर्धशतक -
फाइनल मैच में मिताली राज ने 124 गेंदों में नौ चौकों की बदौलत नाबाद 74 रन बनाए। यह मिताली का वनडे में यह 50वां अर्धशतक है। वहीं मंधाना ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 67 गेंदों पर छह चौकों के सहारे 53 रन बनाए। उन्होंने अपने वनडे करियर का 10वां अर्धशतक जमाया। जबकि दीप्ति शर्मा ने 61 गेंदों पर नाबाद 54 रन में नौ चौके और एक सिक्स लगाया। दीप्ति के करियर का यह आठवां अर्धशतक बनाया।

इंग्लैंड की ओर से एमी की बेहतरीन बल्लेबाजी -
इससे पहले इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाया। एमी एलन जोंस ने रन आउट होने से पहले 119 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से शानदार 94 रन बनाए। कप्तान हीटर नाइट ने 59 गेंदों पर तीन चौकों की बदौलत 36 रन की पारी खेली। भारत के लिए झूलन गोस्वामी ने 39 रन पर दो विकेट, राजेश्वरी गायकवाड ने 32 रन पर दो विकेट, दीप्ति शर्मा ने 35 रन पर दो विकेट और पूनम यादव ने 47 रन पर दो विकेट हासिल किए।

मैन ऑफ द सीरीज बनी मंधाना -

फाइनल मैच में गेंद के साथ-साथ बल्ले से बेहतरीन चमक बिखेरने वाली दिप्ती शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। दिप्ति ने गेंदबाजी के दौरान दो विकेट चटकाने के साथ-साथ बल्लेबाजी में 54 रनों की अच्छी पारी खेली थी। इसके साथ ही सीरीज में 181 रन बनाने वाली स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

Published on: