11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BREAKING: नहीं बच पाई जान, 24 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद निकाला गया मजदूर का शव

मुकुंदपुरा गांव में मिट्टी ढहने से दबे मजदूर को 24 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद निकाल लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

dinesh rathore

•

Updated: 6 Jul 2017, 5:18 PM IST

मुकुंदपुरा गांव में मिट्टी ढहने से दबे मजदूर को 24 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद निकाल लिया है। मजदूर की मौत हो चुकी है। वहीं शव को सीकर के एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

बता दे कि सदर थाना इलाके के मुकुंदपुरा गांव में बुधवार शाम सोखते गड्ढ़े की मिट्टी ढहने से मजदूर दब गया था। करीब 35 फिट मिट्टी में दबे मजदूर को निकालने के लिए देर रात से प्रयास जारी रहा। थानाधिकारी मुश्ताक खा ने बताया कि परशरामपुरा निवासी सांवरमल ने पेवा ग्राम पंचायत के मुकुंदपुरा गांव में सोखता गड्ढ़ा बनाने का ठेका ले रखा था। सांवरमल और उसके दो साथी मजदूर गांव में गड्ढ़ा खोद रहे थे। करीब 35 फीट गड्ढ़ा खोद लिया गया था। अचानक मिट्टी ढहने से सांवरमल मिट्टी के नीचे दब गया। साथी मजदूरों के हो-हल्ला करने पर पंचायत और आसपास के लोग एकत्र हो गए। बाद में दो जेसीबी व ट्रेक्टर बुलाकर खुदाई का कायज़् शुरू किया गया। मजदूर को निकालने के लिए पास ही खुदाई शुरू की गई थी। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।