क्रिकेट

भारतीय महिला टीम को दूर करनी होगी अपनी मध्‍यक्रम की कमजोरी, वर्ना भूल जाइये टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने का सपना

Indian Women's Team Weakness: विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम की सबसे बड़ी कमजोरी उसके मध्‍यक्रम का लगातार फेल होना है। अगर, उसे नॉकआउट के लिए क्‍वालीफाई करना है तो इस कमजोरी को दूर करना ही होगा।

2 min read
Jun 23, 2026
Indian Women's Team Weakness
भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: BCCI)

ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम के अभियान को लगातार दो जीत के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार से तगड़ा झटका लगा है। अब यहां से उसके लिए सेमीफाइनल में क्‍वालीफाई करने की राह बेहद ही मुश्किल हो गई है। अब उसे यहां से दोनों मुकाबले जीतने के साथ अन्‍य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है। लेकिन, इस टूर्नामेंट में भारत को सबसे पहले अपनी सबसे बड़ी कमजोरी को दूर करना होगा, वर्ना टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 की ट्रॉफी तो दूर टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए भी क्‍वालीफाई नहीं कर पाएगी।

मध्‍यक्रम बल्‍लेबाजी की नाकामी सबसे बड़ी परेशानी

पाकिस्‍तान के खिलाफ बर्मिंघम में भारतीय महिला टीम के टी20 वर्ल्‍ड कप के पहले मुकाबले में शेफाली वर्मा भले ही 6 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन शीर्ष क्रम में स्‍मृति मंधाना ने 44 गेंदों पर 68 रन की अहम पारी खेली। इसके बाद मध्‍यक्रम में जेमिमा रोड्रिगेज (1), हरमनप्रीत कौर (36) और भारती फुलमाली (1) रन ही बना सकीं और टीम इंडिया बमुश्किल 170 के स्‍कोर पर पहुंच सकी। इस मैच में भारत ने भले ही 64 रनों से जीत दर्ज की, लेकिन यहां उसका मध्‍यक्रम पूरी तरह से लड़खड़ाता नजर आया।

नीदरलैंड्स के खिलाफ तो और भी बुरा हाल

नीदरलैंड्स के खिलाफ लीड्स में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत ने 95 रनों से बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन यहां भी भारतीय महिला टीम की सबसे कमजोरी मध्‍यक्रम साबित हुई। इस मैच में जेमिमा (19) रिचा घोष (20) और यास्तिका भाटिया (3) रन ही बना सकीं। बार-बार मध्‍यक्रम का फेल होना भारत के लिए इस टूर्नामेंट आगे काफी भारी पड़ सकता है। इसलिए उसे समय रहते इस समस्‍या पर काम करना होगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं चला मध्‍यक्रम

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की 6 विकेट में हार के लिए भी अगर किसी को दोषी ठहराया जा सकता है तो वह उसका मध्‍यक्रम ही है। प्रोटियाज के खिलाफ इस मैच में सलामी बल्‍लेबाज स्‍मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारत को शानदार शुरुआत दी थी, लेकिन मध्‍यक्रम की प्‍लेयर्स को ऊपर नीचे करने के बाद भी हालात नहीं सुधरे। इस मैच में यास्तिका भाटिया (15), जेमिमा (12) और कप्‍तान हरमनप्रीत सिर्फ 24 रन का ही योगदान दे सकीं।

विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1ऑस्ट्रेलिया33006+4.391
2भारत32104+2.511
3दक्षिण अफ्रीका32104-0.546
4बांग्लादेश32104-0.641
5पाकिस्तान (E)30300-1.857
6नीदरलैंड (E)30300-3.384
Published on:
23 Jun 2026 05:05 pm