क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान, राइजिंग एशिया कप के लिए भी महिला टीम घोषित

भारतीय महिला टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। जहां टीम तीन वनडे, तीन टी20 और एक टेस्ट मैच खेलेगी। इसके लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है।

2 min read
Jan 24, 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Photo Credit - IANS)

India squad for Test series against Australia Women: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। यह टेस्ट मैच पर्थ के वाका स्टेडियम में 6 से 9 मार्च के बीच खेला जाएगा। इस टेस्ट के आलवा भारत ऑस्ट्रेलिया से तीन टी20 और तीन वनडे मुक़ाबले भी खेलेगा।

ये भी पढ़ें

SA20: सनराइजर्स ईस्टर्न केप को तीसरे खिताब की तलाश, प्रिटोरिया कैपिटल्स से होगा फाइनल, जानें कब, कहां देखें मैच

टेस्ट टीम में इन खिलाड़ियों को मिली जगह

टेस्ट टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में ही सौंपी गई है। वहीं स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनया गया है। इसके अलावा रिचा घोष, उमा छेत्री, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल और दीप्ति शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ी भी टीम में मौजूद हैं। वनडे और टी20 टीम में एक बदलाव हुआ है। विकेटकीपर जी. कमलिनी चोट के चलते बाहर हो गई हैं और सेलेक्टर्स ने उनकी जगह उमा छेत्री को टीमों में शामिल किया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का टेस्ट रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीमों के बीच अब तक 11 टेस्ट मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम को एक मैच जीतने में सफलता मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने 4 मैचों में जीत हासिल की है। 7 मैच ड्रॉ रहे हैं। दोनों देशों के बीच आखिरी बार 21 से 24 दिसंबर 2023 तक टेस्ट खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम विजयी रही थी।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भी हुआ ऐलान

बीसीसीआई ने ACC राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की कमान भारतीय ऑलराउंडर राधा तड़ाव के सौंपी गई है। टीम में अनुष्का शर्मा, हुमैरा काज़ो और वृंदा दिनेश जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं दीया यादव और ममता का टीम में चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है। भारतीय महिला टीम 13 फरवरी को UAE के खिलाफ मैच से अपने राइजिंग एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद वे ग्रुप स्टेज में 15 और 17 फरवरी को पाकिस्तान ए और नेपाल का सामना करेंगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे।

एसीसी राइजिंग स्टार एशिया कप टीम के लिए भारत ए टीम

राधा यादव (कप्तान), हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, दीया यादव*, तेजल हसब्निस, नंदनी कश्यप (विकेटकीपर), ममता एम (विकेटकीपर), सोनिया मेंढिया, मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, जिन्तामणि कलिता, नंदनी शर्मा।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ 3rd T20i: धमाकेदार जीत के बावजूद हो सकते हैं भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव! जानें कौन IN और कौन होगा OUT

Updated on:
24 Jan 2026 12:49 pm
Published on:
24 Jan 2026 12:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर