क्रिकेट

खराब व्यवहार के लिए आईसीसी ने दी विराट कोहली को चेतावनी, लगा मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना

रन लेने के दौरान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज हेंड्रिक्स को कंधा मार दिया था।
less than 1 minute read
virat kohli

दुबई : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को खराब व्यवहार के लिए आईसीसी ने चेतावनी दी है। रविवार को बेंगलूरु में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में विराट कोहली ने जानबूझकर ब्यूरेन हेंड्रिक्स को कंधा मार दिया था। आईसीसी ने विराट कोहली को आधिकारिक चेतावनी देने के साथ-साथ उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया है। इसके अलावा मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना भी उन पर लगाया गया है। आईसीसी ने बताया कि भारतीय कप्तान को आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 का दोषी पाया गया है।

तीसरी बार दोषी पाए गए कोहली

सितंबर 2016 के बाद से विराट कोहली को तीसरी बार दोषी पाया गया है। अब उनके खाते में तीन डिमेरिट अंक हो गए हैं। इससे पहले 15 जनवरी-2018 को दक्षिण अफ्रीका के ही खिलाफ और उसके बाद 22 जून 2019 को विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ भी उनको लेवल-1 अपराध का दोषी पाया गया था।

कोहली ने स्वीकार की अपनी गलती

घटना उस समय की है, जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। पहली पारी के पांचवें ओवर में वह शॉट खेलकर रन के लिए भागे। इसी दौरान उनके सामने गेंदबाज हेंड्रिक्स आ गए। इस दौरान दोनों का कंधा आपस में टकराया, लेकिन जांच में पाया गया कि विराट कोहली ने जानबूझकर कंधा मारा था। विराट कोहली ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और अपने ऊपर लगे जुर्माने को भी स्वीकार कर लिया है। इसलिए अब उनके खिलाफ औपचारिक कार्रवाई की जरूरत नहीं है।

Updated on:
23 Sept 2019 08:53 pm
Published on:
23 Sept 2019 08:21 pm
Also Read
View All
IND vs SL: भारत की पहली पारी 462 के स्कोर पर सिमटी, श्रीलंका को पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने दिया पहला झटका

The Hundred के पहले ही सीजन में चैंपियन बनी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, फूले नहीं समां रहे मालिक संजीव गोयनका ने दिया खास संदेश

हार्दिक पंड्या के ट्रेड की अटकलों पर भड़के सुनील गावस्कर, IPL ट्रांसफर मामले में BCCI पर दागे सवाल

SL vs IND: तीसरे दिन भी बारिश से किरकिरा होगा भारत-श्रीलंका टेस्‍ट का मजा, जानें आज गॉल में हर घंटे के मौसम का हाल

AUS vs BAN: बांग्लादेश से शर्मनाक हार के बाद निशाने पर ऑस्ट्रेलिया के सीनियर खिलाड़ी, टीम इंडिया की तरह बदलाव की मिली सलाह