
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में पहला मैच मुंबई और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होना हैं। आइए जानते हैं तीन बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस के बारे में। मुंबई इंडियंस की कप्तानी भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा करेंगे, वो 2013 से टीम के कप्तान हैं । रोहित शर्मा के साथ टीम में भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी होंगे। टीम का होमग्राउण्ड वानखेड़े स्टेडियम है और टीम के मालिकाना हक रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास हैं। मुंबई आईपीएल की सबसे सफल टीम रही है, तीन आईपीएल ट्रॉफी और दो बार चैंपियंस लीग जीत चुकी है मुंबई इंडियंस। मुंबई के हेड कोच श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने हैं, बल्लेबाजी कोच रोबिन सिंह हैं और गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड हैं। सचिन तेंदुलकर टीम के आइकॉन खिलाड़ी हैं, तो लासिथ मलिंगा टीम के मेंटर की भूमिका में बने रहेंगे।
मुंबई इंडियंस की टीम
बल्लेबाज- रोहित शर्मा, एविन लेविस, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, सिद्धेश लाड, शरद लाम्बा
गेंदबाज - जसप्रीत बुमराह, पैट कम्मिंस, अकीला धनंजया, मिचेल मैक्लेंघन, मुस्तफिजुर रेहमान, प्रदीप सांगवान, एमडी निधेश, मोहसिन खान, राहुल चहर, मयंक मारकंडे
ऑलराउंडर- कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जेपी डूमिनी, क्रुणाल पांड्या, बेन कटिंग, अंकुल रॉय, तजिंदर सिंह
विकेटकीपर- ईशान किशन, आदित्य तारे
संभावित प्लेइंग-11- एविन लेविस या जेपी डूमिनी, ईशान किशन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड या बेन कटिंग, पैट कम्मिंस, मुस्ताफिज़ुर रेहमान, प्रदीप सांगवान, राहुल चहर
मुंबई इंडियंस के मैच
मुंबई इंडियंस की टीम अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 7 अप्रैल को खेलेगी। मुंबई अपने सारे होम मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही खेलेगी। और अपने एक-एक बाहरी मैच कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, दिल्ली, बंगलुरु, जयपुर में होंगे। किंग्स एलेवेन पंजाब के खिलाफ एक मैच इंदौर में होगा। क्वालीफायर 1 और फाइनल भी मुंबई में ही खेला जाना है। एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 पुणे क्रिकेट स्टेडियम, पुणे में होगा।
कहां बुक करें मुंबई इंडियंस के मैच टिकट
मुंबई इंडियंस के मैच टिकट आप BOOK MY SHOW पर बुक कर सकते हैं।