क्रिकेट

जडेजा ने IPL में बनाया ऐसा अनोखा रिकॉर्ड, वाटसन और पोलार्ड की सूची में हुए शामिल

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के हफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) आईपीएल (IPL) में विकेट लेने और रन बनाने के मामले में रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में शेन वाटसन, जैक्स कैलिस और केरन पोलार्ड भी शामिल हैं....

less than 1 minute read
Oct 04, 2020

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) आईपीएल में 2000 रन बनाने वाले और 110 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जडेजा ( Jadeja) ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ खेले गए मैच में 35 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 2 सिक्स और पांच चौके मारे थे।

इसके अलावा जडेजा लीग में 2000 रन बनाने वाले और 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। इस मामले में वो शेन वाटसन, केरन पोलार्ड, जैक्स कैलिस की सूची में शामिल हो गए हैं।

जडेजा ने एक बयान में कहा, आईपीएल इतिहास में यह दोहरी उपलब्धि हासिल करने वाला पहला क्रिकेटर बनने की मुझे खुशी है। यह मुझे और ज्यादा कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी। मुझे उम्मीद है कि मेरा परिवार और क्रिकेट को पसंद करने वाले दर्शकों को मेरे ऊपर गर्व होगा।

31 साल के जडेजा ने आईपीएल में अभी तक कुल 176 मैच खेले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उन्होंने 106, गुजरात लायंस के साथ 27, कोच्चि टस्कर्स के साथ 14 और राजस्थान रॉयल्स के साथ 27 मैच खेले हैं।

Updated on:
04 Oct 2020 02:56 pm
Published on:
04 Oct 2020 02:36 pm
Also Read
View All