
नई दिल्ली। आईपीएल के 13वें सीजन (IPL 13) में अपने चौथे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) ने रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)को 8 विकेट से हरा दिया। मैच जीतने के बाद आरसीबी (RCB) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli ) ने कहा कि टीम को इसी लय को आगे बनाए रखने की जरूरत है। आईपीएल के 15वें मैच में आरसीबी ने पांच बॉल शेष रहते 8 विकेट से मैच जीत लिया। इस सीजन में बेंगलुरु की यह लगातार दूसरी जीत है। इसी के साथ आरसीबी 6 अंकों के साथ आईपीएल 2020 की प्वॉइंट टेबल (IPL Point Table) में शीर्ष पर पहुंच गई है।
लय को आगे भी बनाए रखने की जरूरत : कोहली
राजस्थान को हराने के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कहा,'पड्डिकल वाकई में प्रतिभाशाली बल्लेबाज है और वह खेल को अच्छी तरह से समझते है। यह टूर्नामेंट बड़ी तेजी से हमसे दूर जा सकता है। जब आप शुरुआत में हारना स्टार्ट करते हैं, तो गेम बड़ी तेजी से आगे बढ़ता है, अचानक आपको पता चलता है कि आठ मैच हो चुके हैं और आपके पास अंक नहीं है। इसलिए अब हमें इस लय को आगे भी बनाए रखने की जरूरत है।
यह दो अंक बहुत महत्वपूर्ण
कोहली ने कहा कि यह दो अंक बहुत महत्वपूर्ण हैं। जिस तरह से हम पहले मैच हारे थे, उस हिसाब से वापसी करना अहम था। हमारे लिए यह एक शानदार मैच था। जब टीम अच्छा कर रही हो तो आपके पास खुद को लय में लाने के लिए समय होता है।
कोहली और पडिकल ने लगाई हॉफ सेंचुरी
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 154 रन का स्कोर बनाया, जिसे बेंगलोर ने पांच गेंद बाकी रहते हुए दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। बेंगलोर के लिए कप्तान कोहली ने नाबाद 72 और देवत्त पडिकल ने 63 रन बनाए।
ipl 2020 के मैचों से खुश हैं Saurav Ganguli, दादा ने की इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ
कोहली के साथ खेलना अलग अहसास : पडिकल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिकल ने कहा है कि कप्तान विराट कोहली के साथ खेलना एक अलग अहसास है। पडिकल ने शनिवार को कप्तान के साथ 99 रनों की साझेदार बेंगलोर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट से जीत दिलाई। मैच के बाद पडिकल ने कहा, यह अलग अहसास है। मैंने उन्हें काफी कम उम्र से देखा है और उनके साथ बल्लेबाजी करना एक अलग ही अनुभव है। वह मुझे प्रेरित कर रहे थे। मैं थका हुआ महसूस कर रहा था। क्रैम्प आ रहे थे, लेकिन वो मेरा हौसला बढ़ा रहे थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं टीम को जीतते हुए देखना चाहता हूं।
पडिकल ने शनिवार को इस आईपीएल में अपना तीसरा अर्धशतक जमाया। उन्होंने 45 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली जिसमें छह चौके और एक six शामिल रहा। कप्तान कोहली ने 53 गेंदों पर 72 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के मारे।
Updated on:
4 Oct 2020, 7:29 AM IST
Published on:
4 Oct 2020, 7:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.