3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL13: दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 229 का लक्ष्य

दिल्ली कैपिटल्स अपना पिछला मैच हार चुकी है जबकि कोलकाता लगातार पिछले दो मैच जीत चुकी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 3 Oct 2020, 9:49 PM IST

IPL13: कोलकाता नाइट राइडर्स टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया

Kolkata Knight Riders win the toss and call Delhi Capitals to bat firs

शारजाह । कप्तान श्रेयस अय्यर (88) और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (66) की अगुआई में बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल-13 में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 229 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। शॉ के अलावा ऋषभ पंत ने भी 38 रनों की तेज तर्रार पारी खेल दिल्ली को 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 228 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। इसके अलावा शिखर धवन ने 26 रनों का योगदान दिया।

शॉ ने धवन के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़ लिए थे। तभी धवन मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रव्रती की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में इयोन मोर्गन के हाथों लपके गए। मोर्गन ने उनका शानदार कैच पकड़ा। धवन ने 16 गेंदों पर 26 रन बनाए।

धवन के जाने के बाद शॉ ने इस आईपीएल का अपन दूसरा अर्धशतक पूरा किया और कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ 73 रनों की साझेदारी की। शॉ, कमलेश नागरकोटी की गेंद पर शुभमन गिल के हाथों लपके गए। 41 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के लगाने वाले शॉ का विकेट 129 रनों के कुल स्कोर पर गिरा।

अय्यर ने फिर पंत के साथ भी 72 रनों की साझेदारी करते हुए 200 के पार पहुंचाया। पंत ने 2-1 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। पंत ने 17 गेंदें ही खेलीं जिनमें से पांच पर चौके और एक पर ***** मारा।

उनके जाने के बाद अय्यर टीम को और आगे ले गए। मार्कस स्टोइनिस इस मैच में सिर्फ एक रन ही बना सके। अय्यर के साथ शिमरन हेटमायर सात रन बनाकर नाबाद रहे।

कोलकाता की ओर से आंद्रे रसेल ने दो विकेट लिए जबकि वरुण तथा नागरकोटी को एक-एक सफलता हाथ लगी।