क्रिकेट

IPL 2018: जानें कौन है हर्षल पटेल, जिनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी देख हैरान हो गए धोनी

आईपीएल के 52वें मैच में अपने प्रभावी बल्लेबाजी और गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर गुजरात के हर्षल पटेल छा गए। जानें इनके बारे में...
2 min read
• •
Updated: 19 May 2018, 2:29 AM IST
ipl

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 52वें मैच में दिल्ली डेयर डेविल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ। इस मैच में टॉस जीत कर धोनी ने पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की बल्लेबाजों ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 20 ओवर में 128 रन ही बना सकी। दिल्ली ने इस मैच को 34 रन के अंतर से अपने नाम कर लिया। इस मैच में गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हर्षल पटेल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इनके प्रदर्शन को देख कर सीएसके के कप्तान धोनी भी चकित रह गए।

दिल्ली के बल्लेबाजों ने किया समर्पण -

इस मैच में एक समय चेन्नई की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली के बल्लेबाजों ने अपना समर्पण कर दिया था। लेकिन आखिरी ओवरों में दिल्ली की ओर से विजय शंकर और हर्षल पटेल ने तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा दिया। बेशक इस मैच का आईपीएल प्ले ऑफ की रेस के लिए कोई मतलब न हो, लेकिन इस मैच में दिल्ली के ऑल राउंडर हर्षल पटेल ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया।

बल्लेबाजी में दिखाया अपनी धार-
हर्षल पटेल जब बल्लेबाजी करने उतरे उस समय दिल्ली की टीम 14.4 ओवर में मात्र 97 रन पर पांच विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। लेकिन इसके बाद पटेल ने शंकर के साथ मिल कर बेहतरीन बल्लेबाजी की। हर्षल ने आखिरी के 16 गेंदों को खेलते हुए एक चौका और चार छक्कों की मदद से 36 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं विजय शंकर ने भी 28 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली।

गेंदबाजी में भी दिखाय अपना दम-
इस मैच में बल्लेबाजी में अपना रंग दिखाने के बाद हर्षल पटेल ने गेंदबाजी ने दौरान भी अपना दम दिखाया। हर्षल ने इस मैच किफायदी गेंदबाजी करते हुए चेन्नई के बल्लेबाजों को गलती करने पर मजबूर दिया। साथ ही पटेल ने अर्धशतक पूरा कर चुके अंबाती रायडू को मैक्सवेल के हाथों कैच आउट कराया। पटेल ने चार ओवर की गेंदबाजी में महज 23 रन खर्छ किए।

गुजरात के रहने वाले हैं पटेल-
हर्षल पटेल मूल रूप से गुजरात के रहने वाले है। उन्होंने तारक त्रिवेदी की कोचिंग में क्रिकेट का ककहारा सीखा है। बचपन से ही क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाले पटेल का परिवार एक समय भारत छोड़ अमरीका जाने वाला था। लेकिन कोच की सलाह मानते हुए पटेल भारत में ही रह गए। उन्होंने अपने राज्या की ओर से अंडर-19 तक प्रभावी गेंदबाजी की। लेकिन राज्य चयनकर्ताओं ने उन्हें प्रथम श्रेणी क्रिेकेट में नजरअंदाज कर दिया।

गुजरात छोड़ आए हरियाणा-
इसके बाद पटेल गुजरात छोड़ हरियाणा आ गए। जहां इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी इयान पोंट से उन्हें ट्रेनिंग मिली। पटेल ने साल 2011 में दिल्ली के खिलाफ हरियाणा के लिए अपनी पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला। पटेल ने इसी साल 7 मुकाबलों में भाग लेते हुए 28 विकेट चटकाया। साल 2010 में वे मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे गए। इसके बाद साल 2012 वे आरसीबी की टीम में शामिल हुए। लेकिन उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला।

Published on: