4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेन वार्न ने धोनी जैसे कप्तानों पर साधा निशाना, कहा रहते है नाकाम

वार्न का मानना है कि टीम के नए कप्तान टिम पेन ज्यादातर दिनों तक कप्तान के रूप में रहने वाले नहीं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 18 May 2018, 6:24 PM IST

warne

शेन वार्न ने धोनी जैसे कप्तानों पर साधा निशाना, कहा रहते है नाकाम

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हुए बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के नए कप्तान चुने गए टिम पेन पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई फिरकी गेंदबाज और दिग्गज शेन वार्न ने बड़ा बयान दिया है। वार्न का मानना है कि टीम के नए कप्तान टिम पेन ज्यादातर दिनों तक कप्तान के रूप में रहने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें संदेह है कि पेन यह जिम्मेदारी संभाल सकेंगे। इसके पीछे वार्न की एक अलग वजह है।

विकेटकीपर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने में सक्षम नहीं होते
जी हां वार्न ने ऐसा इस लिए कहा है क्योंकि उनका मानना है कि विकेटकीपर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने में सक्षम नहीं होते। बॉल टेंपरिंग मामले में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगने के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने पेन को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का कप्तान बनाया है। वार्न ने फॉक्स स्पोर्ट्स के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "मैं एडम गिलक्रिस्ट (पूर्व आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर) के सामने यह कह सकता हूं कि ज्यादातर विकेटकीपर अच्छे कप्तान नहीं बन सकते। मेरा मानना है कि विकेटकीपर उपकप्तान के तौर पर बहुत सही होते हैं, लेकिन कप्तानी के लिए नहीं।"

लंबे समय के लिए अच्छे विकल्प नहीं हैं
उन्होंने कहा, "पेन ने हालांकि कम समय में अच्छा काम किया है लेकिन मुझे लगता है कि वह लंबे समय के लिए अच्छे विकल्प नहीं हैं। हमारे लिए अच्छी बात यह है कि जस्टिन लेंगर कोच के तौर पर मौजूद हैं। मुझे लगता है कि अलग-अलग प्रारूप में अलग-अलग कप्तान बनाने का विकल्प भी आजमाया जा सकता है।"

धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में एक
वैसे बता दें भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी विकेटकीपर कप्तान थे और धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं ऐसे में वार्न का ये मानना गलत है। धोनी ने लगभग 9 साल तक भारतीय टीम की कप्तानी की है। इतना ही नहीं धोनी भारत के ही नहीं विश्व के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतीं हैं। वार्न हालही में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के मेंटर रूप में जुड़े थे लेकिन अब इस टीम का साथ छोड़कर अपने वतन वापस लौट गए हैं। वॉर्न तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के बाद ही घर वापस लौटना चाहते थे, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के टीम मालिकों ने उनका टिकट रद्द करवा दिया था।