क्रिकेट

IPL 2018: किंग्स XI पंजाब का सामना CSK से आज, आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

आईपीएल में आज चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना किंग्स इलेवन पंजाब से मोहाली में होगा। इस मैच में पहली बार धोनी और अश्विन का आमना-सामना होगा।
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2018, 12:10 PM IST
ipl 2018

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में लगातार दो मैच जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स आज किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में भी जीत की लय कायम रखने उतरेगा। दोनों टीमें रविवार को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में आमने-सामने होंगीं। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब महेंद्र सिंह धोनी का सामना आर. अश्विन से होगा। बता दें कि आर. अश्विन लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के हिस्सा रहे हैं। लेकिन इस बार वे किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं। फिक्सिंग के मामले जब चेन्नई दो साल के निलंबित हुआ था, तब धोनी पुणे की टीम में थे। जहां अश्विन उनके साथ ही थे। जबकि साल 2017 में चोट के कारण आर. अश्विन आईपीएल से दूर थे।

CSK को पिछले दोनों मैचों में मिली है जीत-
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 75 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन ड्वेन ब्रावो ने 30 गेंदों पर 68 रन बनाकर चेन्नई को मैच जीत दिला दी। वहीं दूसरे मैच में चेन्नई ने कोलकाता के खिलाफ 203 रनों के लक्ष्य को अंतिम गेंद पर सिक्स जड़कर हासिल कर लिया था। हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने विजयी सिक्स लगाया था। चेन्नई को इस मैच में अपने विस्फोटक बल्लेबाज सुरैश रैना की कमी खल सकती है जो चोट के कारण अगले दो मैचों से बाहर हो गए हैं।

घरेलू मैदान पर पंजाब चाहेगी जीत -
दूसरी तरफ पंजाब की टीम ने अपने पहले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को हराया था। लेकिन अगले मैच में उसे रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब चाहेगी कि वह अपने घरेलू दर्शकों को जीत का तोहफा दे। चेन्नई के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए पंजाब के बल्लेबाजों लोकेशर राहुल, युवराज सिंह , मयंक अग्रवाल और आरोन फिंच को अपना दम दिखाना होगा।

मनोज तिवारी को मिल सकता है मौका -
रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली पंजाब की टीम इस मैच में मध्यक्रम में मनोज तिवारी को मौका दे सकती है जबकि निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को अंतिम एकादश से बाहर बिठा सकती है। हालांकि कल के मुकाबले में देखा जाए तो पलड़ा चेन्नई का भारी दिखाई दे रहा है। चेन्नई ने पंजाब के साथ पिछले तीन मुकाबलों में से दो में जीत दर्ज की है।

टीमें (सम्भावित) :

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना , केदार जाधव, ड्वायन ब्रावो, कर्ण शर्मा, शेन वाटसन, शार्दूल ठाकुर, अंबाती रायडू, मुरली विजय , हरभजन सिंह, फाफ डु प्लेसिस, मार्क वुड, सैम बिलिंग्स, इमारन ताहिर, दीपक चहर, लुंगी नगिदी, के.एम. आसिफ, एन. जगादेसन, कनिष्क सेठ, मोनू सिंह, ध्रुव शोरे, क्षितिज शर्मा, चेतन्य बिश्नोई।

किंग्स इलेवन पंजाब- लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, युवराज सिंह, करूण नायर, डेविड मिलर, मार्कस स्टोयनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एजे टाई, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान, क्रिस गेल, मंयक डागर।

Published on: