क्रिकेट

IPL-2018: ओपनिंग सेरेमनी पर किए गए इन ट्वीटों को पढ़ कर, दोगुना हो जाएगा आपका मजा

आईपीेएल की ओपनिंग सेरेमनी तो आप लोगों ने टीवी और मोबाइल पर देखा ही होगा, अब देखिए इस सेरेमनी पर ट्वीटर का रिएक्शन...
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2018, 7:18 PM IST
ipl twitter

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण का आगाज हो चुका है। मुख्य मुकाबलों से पहले मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकारों ने परफार्म किया। इस परफार्म के दौरान स्टेडियम पूरा भरा तो नहीं था, लेकिन टीवी पर देख रहे दर्शकों को यह परफार्म झूमने पर मजबूर करने वाला था। वरुण धवन ने इस ओपनिंग सेरेमनी का आगाज किया। जिसके बाद मशूहर डांसर प्रभु देवा ने अपने स्टेप दिखाएं।

सवा छह बजे हुई शुरुआत -

ओपनिंग सेरेमनी शाम को सवा छह बजे शुरू हुई। शाम सात बजकर 5 मिनट पर मीका के आईपीएल सॉन्ग 'ये खेल है शेर जवानों का' के साथ इसका समापन हो गया। वरुण धवन ने अपनी परफॉर्मेंस गणपत्ति बप्पा मोरया के गाने के साथ शुरू की। इसके अलावा उन्होंने जुड़वां और बद्रीनाथ की दुल्हनियां के गानों पर प्रस्तुति दी।

राजीव शुक्ला ने किया ऐलान -
इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के शुभारंभ का औपचारिक ऐलान टूर्नामेंट के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने की। जिसके बाद कलाकारों ने प्रस्तुति दी। प्रभु देवा के बाद मैदान पर एक्‍ट्रेस तमन्‍ना और सिंगर मीका सिंह आए। जिसके बाद रितिक रोशन भी बीच मैदान पर आए। रोशन ने अपने डांस स्टेप की शानदार प्रस्तुति दी।

ट्वीट वीरों ने किए मजेदार ट्वीट-
ओपनिंग सेरेमनी देख रहे लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुति देख कर कई मजेदार ट्वीट किए। कईयों ने तो प्रस्तुति को शानदार बताया। तो कईयों ने इस पर जमकर चुटीले संवाद भी छोड़े। कई लोगों का ट्वीट ऐसा था जिसे पढ़ कर आप अपनी हंसी न रोक पाएंगे।

देखें चंद ट्वीट-

मुंबई और चेन्नई के बीच खेला जाएगा पहला मैच -
इन बॉलीवुड सितारों की शानदार प्रस्‍तुति के बाद प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गत विजेता मुंबई इंडियस और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स टीम के बीच खेला जाएगा। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस तीन और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स दो बार आईपीएल चैंपियन रह चुकी है।

Published on: