रबादा की जगह दिल्ली से खेलेंगे प्लेंकट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीससीआई) ने शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा,"प्लेंकट का यह पहला आईपीएल टूर्नामेंट होगा। उन्हें रजिस्टर्ड एवेलेबल प्लेयर पूल (आरएपीपी) सूची के माध्यम से चोटिल रबादा के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।" इंग्लैंड के तेज गेंदबाज प्लेंकट ने अपने देश के लिए अब तक 13 टेस्ट, 85 वनडे और 15 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।