
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन का सफर अब थम चुका है। चेन्नई की टीम इस बार की चैंपियन बन चुकी है। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में चेन्नई को चैंपियन में सबसे बड़ी भूमिका शेन वाटसन ने निभाई। वाटसन की बेहतरीन बल्लेबाजी के कारण जोरदार टक्कर वाला यह मैच वन साइडेड हो गया। वॉटसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 57 गेंदों में 117 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली। इस मैच जिताऊ पारी के बाद शेन वाटसन ने कहा है कि उनकी यह पारी विशेष है।
पहले 10 गेंदों पर नहीं खुला था खाता-
शतकीय पारी खेलने वाले शेन वाटसन के बारे में एक बात यह बता दें कि वाटसन ने इस मैच काफी धीमी शुरुआत की थी। वाटसन को पहला रन बनाने के लिए 10 गेंदों तक इंतजार करना पड़ा था। वाटसन ने अपनी पारी की 11वीं गेंद पर सिंगल लेते हुए खाता खोला। लेकिन इसके बाद वाटसन ने 41 गेंदों पर 117 रन ठोक दिए। वाटसन की धीमी शुरुआत की सबसे बड़ी वजह सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी थी।
भुवनेश्वर कुमार की बेहतरीन गेंदबाजी-
इस मैच में भले हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार और राशिद खान ने बेहतरीन गेंदबाजी की। भुवी को इस मैच में सफलता तो एक भी नहीं मिली, लेकिन उन्होंने अपने चार ओवर के स्पैल में महज 17 रन खर्च किेए। इस दौरान भुवी ने एक ओवर मेडन भी फेका। वही राशिद खान ने चार ओवर के स्पैल में एक ओवर मेडन रखते हुए मात्र 24 रन खर्च किए। राशिद को भी कोई सफलता मिली।
जीत के बाद वाटसन ने भुवी की तारीफ की-
शतक ठोक जीत दिलाने के बाद शेन वाटसन ने हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जमकर तारीफ की। वाटसन ने कहा कि शुरुआत की वो 10 गेंदों के बाद मेरी कोशिश लय हासिल करने की थी। भुवनेश्वर ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उनकी शानदार गेंदबाजी के बाद भी हमने पहले छह ओवरों में कोई विकेट नहीं खोया। ये हमारे लिए अच्छी बात रही। फिर जब गेंद स्विंग करना बंद हो गई तो हमारे लिए रन बनाना काफी आसान हो गया था।
अब भुवी से ये होगी उम्मीद-
आपको बता दें कि इतने बड़े मुकाबले के जीत का हीरो यदि किसी गेंदबाज के लिए ऐसी बाते करता है तो न केवल उस गेंदबाज का मनोबल बढ़ता है, बल्कि आगे के लिए प्रेरणा भी मिलती है। अब उम्मीद की जा रही है कि जब भुवी भारतीट टीम की ओर से गेंदबाजी करेंगे तो वहां भी उनका प्रदर्शन ऐसा ही होगा।