
IPL 2018: कुल 50 करोड़ 70 लाख रुपए का अवार्ड दिया गया, जानें किसे मिला कौन सा अवार्ड
नई दिल्ली। करीब दो महीनों तक चले इंडियन प्रीमियर लीग का 11वां सीजन अब समाप्त हो चुका है। रविवार को फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को मात देते हुए तीसरी बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया। फाइनल मैच तो आपने अपने टेलीविजन सेट या मोबाइल पर देखा ही होगा, यहां जानें इस सीजन में किस खिलाड़ी को क्या अवार्ड मिला।
टॉप 4 टीमों को मिला ये अवार्ड -
चेन्नई सुपर किंग्स को 20 करोड़ रुपए का इनाम मिला। वही फाइनल में चेन्नई के हाथों मात खाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 12.5 करोड़ का इनाम मिला। तीसरे और चौथे नंबर पर रहे कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम को 8 करोड़ 75 लाख का इनाम मिला।
केन विलियमसन को मिला ऑरेंज कैंप-
सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को 10 लाख रुपया मिला। बता दें कि केन विलियमसन ने कुल 753 रन बनाए।
पर्पल कैंप पर पंजाब का कब्जा-
सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के स्टार तेज गेंदबाज एंड्रयू टाइ को 10 लाख रुपया मिला। टाइ ने कुल 24 विकेट चटकाए थे।
सुपर स्ट्राइकर का अवार्ड सुनील नरेन को-
केकेआर के सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन को सुपर स्ट्राइकर का अवार्ड मिला। इस अवार्ड के रूप में सुनील को टाटा नेक्सॉन कार मिली। साथ ही सुनील को मोस्ट वैल्युबल प्लेयर भी चुना गया। इसके तहत उन्हें 10 लाख रुपए मिले। बता दें कि नरेन ने 16 मैचों में 357 रन बनाए। उन्होंने दो हाफ सेंचुरी भी लगाईं। उनकी बल्लेबाजी की सबसे खास बात रही 189.89 के तेज औसत से रन बनाना।
दिल्ली के नाम रहा परफेक्ट कैच-
सीजन के परफेक्ट कैच का अवार्ड दिल्ली डेयरडेविल्स के ट्रेंट बोल्ट को मिला। इस पुरस्कार के तहत बोल्ट को 10 लाख रुपए मिले। बता दें कि बोल्ट ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ विराट कोहली का बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा था।
फेयरप्ले अवॉर्ड मुंबई की टीम को-
पूरे सीजन में सबसे ज्यादा खेल भावना दिखाने का यह अवार्ड रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस को मिला। बता दें कि मुंबई की टीम इस सीजन में पांचवें स्थान पर रही।
स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द सीजन -
स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द सीजन का अवार्ड दिल्ली डेयर डेविल्स के विकेट कीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को मिला। इस अवार्ड के तहत रिषभ पंत को 10 लाख रुपए और एक ट्रॉफी मिली।
स्टार प्लस इनोवेटिक आइडिया अवार्ड-
स्टार फ्लस इनोवेटिक आइडिया का अवार्ड का चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिहं धोनी को मिला। इस अवार्ड के तहत धोनी को 10 लाख रुपए मिले।
Published on:
28 May 2018, 11:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.