क्रिकेट

IPL-11: बतौर गेंदबाज किया था करियर का आगाज, अभी छक्के लगाने की लिस्ट में नंबर-1 है ये खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 16 मैच खेले जा चुके है। आईए जानते है इन मैचों के दौरान बने एक बेहद खास रिकॉर्ड के बारे में ...

2 min read

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में अबतक 16 मैच खेले जा चुके है। इन 16 मैचों के दौरान कई बल्लेबाजों ने अपनी विस्फोटक पारियों के दम पर दर्शकों के साथ-साथ क्रिकेट पंडितों को लुभाया है। लेकिन अगर बात सबसे ज्यादा छक्के लगाने की हो, इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का दबदबा दिखता है। इससे भी खास बात यह है कि इस लिस्ट में शीर्ष पर काबिज बल्लेबाज ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत बतौर गेंदबाज की थी। लेकिन आज वो सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल है। आईपीएल 2018 में सर्वाधिक छक्के लगाने की लिस्ट में टॉप पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आंद्रे रसेल हैं। उन्होंने अबतक पांच मैचों में 19 छक्के लगाए है।

दनादन गेल दूसरे नंबर पर -
इस लिस्ट में क्रिस गेल दूसरे नंबर पर हैं। गेल ने अबतक मात्र दो ही मैच खेला है। लेकिन इन दो मैचों में भी उनके बल्ले से 15 सिक्स निकल चुके हैं। बता दें कि गेल ने गुरुवार को इस सीजन का पहला शतक भी बनाया था। इस पारी के दौरान गेल ने 11 गगनचुंबी छक्के लगाए थे।

तीसरे नंबर पर है भारतीय बल्लेबाज-
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन हैं। सैमसन के खाते में कुल 12 छक्के है। बता दें कि सैमसन ने बेंगलोर के खिलाफ हुए एक मैच में 9 छक्के लगाए थे।

चौथे नंबर फिर एक इंडीज का -
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर फिर से एक वेस्ट इंडीज का ही बल्लेबाज हैं। मुंबई इंडियंस की टीम के इविन लुईस इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। लुईस के नाम पर 11 छक्के है।

पांचवे नंबर पर हैं एबी डिविलियर्स-
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं। डिविलियर्स के खाते में 10 छक्के हैं। इसके बाद छठें स्थान पर रॉबिन उथप्पा (9), सातवें नंबर पर नीतीश राणा (8), आठवें नंबर पर के एल राहुल (8), नौवें नंबर पर सुनील नरेन (8) और दसवें नंबर पर ड्वेन ब्राबो (8) हैं।

इस पूरी लिस्ट को देखें तो यह साफ होता है कि इस लिस्ट में पांच बल्लेबाज वेस्टइंडीज जबकि चार बल्लेबाज भारत के हैं। इन दोनों देशों के अलावा किसी अन्य देश का खिलाडी़ जो इस लिस्ट में शामिल हो, वो इकलौता एबी डिविलियर्स हैं।

ये भी पढ़ें

जानें, क्रिस गेल ने ऐसा क्यों कहा कि सहवाग ने मुझे चुनकर आईपीएल को बचा लिया
Published on:
20 Apr 2018 06:06 pm
Also Read
View All