HIGHLIGHTS IPL 2020: कोलकाता नाइट राइडर्स के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ( KKR assistant coach Abhishek Nayar ) ने कहा है कि इस बार की उनकी टीम काफी मजबूत है और वे इस ट्रॉफी के प्रबल दावेदार हैं। नायर का मानना है कि इयोन मोर्गन और पैट कमिंस के आने से उनकी टीम केकेआर काफी मजबूत हो गई है।
नई दिल्ली। क्रिकेट का रोमांच यानी कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) की शुरूआत शनिवार (19 सितंबर) से संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली है, उससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ( KKR Assistant Coach Abhishek Nayar ) को बड़ा बयान सामने आया है।
अभिषेक नायर ने कहा है कि इस बार की उनकी टीम काफी मजबूत है और वे इस ट्रॉफी के प्रबल दावेदार हैं। नायर का मानना है कि इयोन मोर्गन और पैट कमिंस के आने से उनकी टीम केकेआर काफी मजबूत हो गई है।
नायर ने कहा कि इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के आने से केकेआर टीम की क्वालिटी काफी मजबूत हो गई है। ये दोनों प्लेयर लीडरशिप ग्रुप में काफी अहम भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ही खिलाड़ी अपने कप्तान दिनेश कार्तिक की काफी मदद कर सकते हैं। दोनों काफी अनुभवी हैं। एक ने प्लेयर कप्तान के तौर पर विश्वकप जीता है, तो दूसरा अपनी टीम का उपकप्तान है और टेस्ट का नबंर एक गेंदबाज है।
अभिषेक नायर ने क्या कहा..
आपको बता दें कि अभिषेक नायर ने दोनों खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की और कहा कि दोनों ही खिलाड़ी केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक की काफी मदद करेंगे, क्योंकि दोनों के पास काफी अनुभव है। एक प्लेयर कप्तान के तौर पर वर्ल्ड कप जीत चुका है, तो वहीं दूसरा खिलाड़ी अपनी टीम का उपकप्तान है और टेस्ट का नंबर एक गेंदबाज है।
उन्होंने आगे कहा कि IPL 2020 की नीलामी के दौरान हम लोग टीम में लीडरशिप क्वालिटी ढूंढ रहे थे। ऐसे में इसको लेकर ब्रेंडन मैक्कलम और दिनेश कार्तिक काफी गंभीर थे। फिर हमने विचार किया कि मोर्गन और कमिंस के टीम में शामिल होने से हमें उनके अनुभव का काफी लाभ मिलेगा और इस सीजन हमारी टीम का काफी अच्छा प्रदर्शन रहेगा।
पैट कमिंस पर KKR ने किया भारी खर्च
आपको बता दें कि IPL 2020 के नीमाली में कई ऐसे खिलाड़ी उभरकर सामने आए हैं, जिसके लिए फ्रैंचाइजी ने भारी भरकम रकम खर्च कर उन्हें अपनी टीम के लिए खरीदा है। इन्हीं में से एक पैट कमिंस हैं, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने भारी भरकम रकम खर्च करके खरीदा है।
KKR ने कमिंस को 15.50 करोड़ की रकम में खरीदा हैं और इसके साथ ही कमिंस आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं इयोन मोर्गन को KKR ने 5.25 करोड़ की रकम में खरीदा है।