हिटमैन रोहित शर्मा जैसे ही इस सीजन में 272वां रन बनाएंगे,वे मुंबई इंडियंस के लिए 4 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी होंगे। इसके साथ अगर वे सात छक्के मार देते हैं तो वे मुंबई इडियंस के लिए 150 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं,अगर रोहित शर्मा छह छक्के IPL 2020 में मार देते हैं तो वे आइपीएल में 200 छक्के मारने वाले बल्लेबाज होंगे। उनसे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल,एबी डिविलियर्स और एमएस धोनी के नाम हैं।