क्रिकेट

चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले कोलकाता को बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज अली खान आईपीएल से हुए बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स (Channia Super Kings )के खिलाफ मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को बड़ा झटका लगा है। कोलकाता के तेज गेंदबाज अली खान (Ali Khan) चोट के चलते आईपीएल सीजन 13 से बाहर हो गए हैं....
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Oct 2020, 3:00 PM IST
ali_khan.jpg

नई दिल्ली। अमरीका के तेज गेंदबाज अली खान कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल-13 में नहीं खेल पाएंगे। अली चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। अली को इंग्लैंड के हैरी गर्ने के स्थान पर कोलकाता की टीम में शामिल किया गया था। हैरी भी कंधे की चोट कारण आईपीएल से बाहर हुए थे।

आईपीएल ने एक आधिकारिक बयान में कहा है, कोलकाता ने हैरी गर्ने के स्थान पर अमरीका के अली खान को अपने साथ जोड़ा था और वह अपने देश के पहले खिलाड़ी थे जिसे किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने साइन किया था। दुर्भाग्यवश, अली भी चोटिल हो गए हैं और वह आईपीएल-13 में नहीं खेलेंगे।

अली हालांकि अभी तक खेले गए चार मैचों में कोलकाता के मैच में अंतिम-11 में जगह नहीं बना सके थे। अली हालांकि अभी तक खेले गए चार मैचों में कोलकाता के मैच में अंतिम-11 में जगह नहीं बना सके थे। अली ने कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में शानदार प्रदर्शन किया था और इसी कारण उन्हें आईपीएल में कोलकाता ने अपने साथ जोड़ा था।

Updated on:
7 Oct 2020, 3:00 PM IST
Published on: