5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KKR vs CSK Match Preview : चेन्नई और कोलकाता के बीच होगा कांटे मुकाबला, धोनी का ये धुरंधर जीता सकता है मैच

आईपीएल सीजन 13 (IPL 13) का 21वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders) के बीच खेला जाएगा। केकेआर (KKR ) अंक तालिका में चौथे और चेन्नई (Chennai) पांचवें स्थान पर है....
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 7 Oct 2020, 2:16 PM IST

cks_vs_kkr.jpg

नई दिल्ली। तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल IPL 13) के 13वें सीजन के 21वें मैच में आज यहां शेख जाएद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ( Kolkata Knight Riders) से भिड़ेगी। चेन्नई (Chennia) के सामने चुनौती है कि वह पंजाब (Kings XI Punjab) के खिलाफ किए गए प्रदर्शन को बरकरार रखे। सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को हराने के बाद टीम ने लगातार तीन मैच गंवाए थे और फिर जीत हासिल की थी। उसके लिए एक अच्छी बात यह है कि शेन वाटसन (Shane Watson)फॉर्म में लौट आए हैं। उन्होंने पिछले मैच में इन फॉर्म बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी की थी और टीम को जीत दिलाई थी।

MI vs RR: मुंबई से मैच हारने पर Steve Smith को लगा दोहरा झटका, चुकानी होगी भारी कीमत

सीएसके के इन बल्लेबाजों पर रहेंगी सबकी नजरें
कोलकाता के खिलाफ भी महेंद्र सिंह धोनी को इन दोनों से इसी तरह की ओपनिंग पार्टनरशिप की उम्मीद होगी। इन दोनों के बाद टीम के पास अंबाती रायडू, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा और खुद धोनी हैं। धोनी के बल्लेबाजी क्रम पर खेलने पर सवाल उठे हैं। अब देखना यह होगा कि वो आगे के मैचों में किस नंबर पर खेलते हैं। जडेजा का बल्ला चल रहा है। ब्रावो ने अभी तक सिर्फ दो मैच खेले हैं, लेकिन बल्लेबाजी नहीं की है। गेंदबाजी में जरूर ब्रावो असरदार साबित हुए हैं। पंजाब के खिलाफ उन्होंने शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर डेथ ओवरों में प्रभावी गेंदबाजी कर पंजाब को 200 का आंकड़ा नहीं छूने दिया था। ब्रावो और ठाकुर के अलावा तेज गेंदबाजी में सैम कुरैन हैं और स्पिन में जडेजा का साथ देने के लिए पीयूष चावला।

सूर्यकुमार यादव का आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बोले-लॉकडाउन ने मेरी मदद की

सुनील नारायण से अच्छी पारी की उम्मीद
कोलकाता की जहां तक बात की जाए तो उसके लिए कई सारे सवाल है, खासकर बल्लेबाजी में। शुभमन गिल बिना किसी संदेह के फॉर्म में हैं, लेकिन उनके सलामी जोड़ीदार सुनील नारायरण से जो आतिशी बल्लेबाजी की उम्मीद थी वो देखने को नहीं मिली है। चेन्नई के खिलाफ यहां बदलाव देखने को मिल सकता है। राहुल त्रिपाठी ने पिछले मैच में निचले क्रम में अच्छा किया था और वह मुख्य रूप से सलामी बल्लेबाज ही है। ऐसे में टीम गिल के साथ त्रिपाठी को आजमा सकती है।

IPL-13 : नहीं चल सके राजस्थान के बल्लेबाज, मुंबई ने लगाई जीत की हैट्रिक

कार्तिक को निभाना चाहिए फिनिशर का रोल
वहीं, इयोन मोर्गन के बल्लेबाजी स्थान को लेकर भी टीम निशाने पर है। कई लोगों का मानना है कि मोर्गन को ऊपर बल्लेबाजी करनी चाहिए मुख्यत: चार नंबर पर और कप्तान दिनेश कार्तिक को फिनिशर का रोल निभाना चाहिए। टीम के तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल भी अभी तक उस तरह की पारी नहीं खेल पाए हैं जिसकी उनसे उम्मीद है। कोलकाता की गेंदबाजी युवा कंधों पर है और अनुभव भी उनका साथ दे रहा है। शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी जैसे युवा गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से बेहद प्रभावित किया है और पैट कमिंस भी टीम के लिए उपयोगी रहे हैं।

टीमें (सम्भावित) :

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, पीयूष चावला, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, शेन वाटसन, शार्दुल ठाकुर, अंबाती रायडू, मुरली विजय, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, दीपक चहर, लुंगी एनगिडी, मिशेल सैंटनर, केएम. आसिफ, नारायण जगदीशन, मोनू कुमार, रितुराज गायकवाड़, आर. साई किशोर, जोश हेजलवुड, सैम कुरैन।

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, कुलदीप यादव, शुभमन गिल, लॉकी फग्र्यूसन, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वॉरियर, अली खान, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, सिद्देश लाड, पैट कमिंस, इयोन मोर्गन, टॉम बेंटन, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, एम. सिद्धार्थ, निखिल नाइक, क्रिस ग्रीन।