5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MI vs RR: मुंबई से मैच हारने पर Steve Smith को लगा दोहरा झटका, चुकानी होगी भारी कीमत

आरसीबी (Royal Challengers Bangalore) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) , दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान श्रेयस अय्यर (shreyas iyer) के बाद अब राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)के कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 7 Oct 2020, 2:46 PM IST

steve_smith.jpg

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 13 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन दो मैच जीतने के बाद टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है। मंगलवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से हुए मैच में राजस्थान (Rajasthan) को 57 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी (Royal Challengers Bangalore) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान श्रेयस अय्यर (shreyas iyer) पर स्लो ओवर रेट की वजह से पहले ही आईपीएल 13 में 12 लाख रुपए का जुर्माना लग चुका है। अब मुंबई के खिलाफ हुए मैच में राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ पर भी स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस तरह से मुुंबई से मैच हारने पर स्मिथ को दोहरा झटका लगा। एक मैच हारने का दूसरा जुर्माने भुगतने का।

सूर्यकुमार यादव का आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बोले-लॉकडाउन ने मेरी मदद की

स्थिम पर लगा 12 लाख रुपए जुर्माना
इंडियन प्रीमियर लीग ने एक बयान जारी कर स्मिथ पर जुर्माना लगाने की जानकारी दी। जारी किए बयान में कहा गया,'राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ पर अबू धाबी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने की वजह से 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है।'

IPL-13 : नहीं चल सके राजस्थान के बल्लेबाज, मुंबई ने लगाई जीत की हैट्रिक

कोहली और श्रेयस पर भी लग चुका है जुर्माना
स्टीव स्मिथ हालांकि पहले ऐसे कप्तान नहीं हैं जिन्हें इस सीजन में स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली पर सबसे पहले स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख रुपए जुर्माना लगा था। उसके बाद दिल्ली के कप्तान श्रेयश अय्यर को भी स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया और उन पर भी 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया।

आसान मौकों को भुनाने और छोटी गलतियों को सुधारने की जरूरत : विराट

एक मैच के लिए हो सकते हैं बैन
अगर विराट, श्रेयस और स्मिथ इस सीजन में दोबारा स्लो ओवर रेट के दोषी पाए जाते हैं तो इन तीनों को ही एक मैच के लिए बैन लग सकता है। पहली गलती पर 12 लाख रुपए का जुर्माना भुगतना पड़ता हैं तो दूसरी गलती पर एक मैच के लिए बाहर बैठना पड़ सकता है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल