किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के खिलाफ एक ओवर में 6 सिक्स लगाकर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को मैच जीतने वाले राहुल तेवतिया (rahul tewatia) ने कोहली (Virat Kohli ) की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लगाए तीन गगनचुंबी सिक्स....
नई दिल्ली। आईपीएल (IPL) के 15वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royals Challenge Bangalore) की टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को आठ विकेट से रौंदकर अंक तालिका (Points table) में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। इस सीजन में बेंगलुरु की यह तीसरी जीत है। इस मैच की जीत के बाद आरसीबी (Royals Challenge Bangalore) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने सबको चौंकाते हुए राजस्थान रॉयल्स के राहुल तेवतिया को एक अनमोल तोहफा दिया।
ट्विटर पर शेयर किया यह खास पल
विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस खास पल को शेयर किया। शायद ही तेवतिया इस पल को कभी भूल पाएंगे। दरअसल, विराट कोहली ने तेवतिया को आरसीबी की जीत के बाद खुद की साइन की हुई एक जर्सी उन्हें तोहफे में दी।
तेवतिया के प्रदर्शन से इंप्रेस हुए कोहली
गौरतलब है कि तेवतिया आईपीएल सीजन 13 में लगातार ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं। उनके प्रदर्शन से टीम इंडिया और आरसीबी के कप्तान भी इंप्रेस हैं। बता दें कि तेवतिया ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में एक ओवर में पांच सिक्स जड़कर हारी टीम को बाजी जीता दी थी। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 53 रनों की तूफानी पारी खेली। शनिवार को उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 12 गेंदों में 24 रनों की तेज तर्रार पारी खेली।
बीमर गेंद पर गिर पड़े थे तेवतिया
आरबीसी के खिलाफ मैच में तेंज गेंदबाज नवदीप सैनी की बीमर गेंद लगी और वह गिर पड़े। इसके बाद उन्होंने अगली दो गेंदों पर दो सिक्स लगाकर नवदीप को करारा जवाब दिया। हो सकता है कोहली को तेवतिया का यही अक्रामक अंदाज पंसद आया हो।
बता दें कि राजस्थान ने रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ पहले खेलते हुए छह विकेट के नुकसान 154 रन बनाए थे। इसके जवाब में आरसीबी ने पांच गेंद शेष रहते ही दो विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. बैंगलोर के लिए कप्तान कोहली ने नाबाद 72 और देवत्त पड्डिकल ने 63 रन बनाए।