2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL-2020 : श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी की बदौलत दिल्ली ने कोलकाता को 18 रनों से दी करारी मात

आईपीएल 2020 (IPL 2020) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 18 रनों से हराकर दिल्ली (DC) ने प्वॉइंट टेबल (IPL Point Table)में शीर्ष पर काबिज। श्रेयस अय्यर(Shreyas Iyer)और पृथ्वी शॉ (Pathavi Show)ने लगाया शानदार अर्धशतक....
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 4 Oct 2020, 8:52 AM IST

dc_vs_kkr.jpg

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi)ने शनिवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 (IPL-13)के रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)को 18 रनों से हरा दिया। दिल्ली (Delhi Capitals)ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। कोलकाता (KKR)की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 210 रन ही बना सकी।

IPL-2020 : चैलेंजर्स ने राजस्थान को 8 विकेट से रौंदा, ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो

कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 58 रन नीतीश राणा (Nitish Rana)ने बनाए। उन्होंने 35 गेंदों की पारी में चार चौके और चार सिक्स लगाए। इयोन मोर्गन (Eoin Morgan)ने 18 गेंदों पर 44 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका और पांच सिक्स लगाए। राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) ने 36 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 16 गेंदों का सामना किया और तीन चौकों के अलावा तीन सिक्स लगाए।

RCB vs RR: IPL 2020 में तीसरी जीत दर्ज करने के बाद विराट कोहली ने कही यह बड़ी बात

इससे पहले दिल्ली ने कप्तान श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ के अर्धशतकों के दम पर कोलकाता को 229 रनों का लक्ष्य दिया था। अय्यर ने महज 38 गेंदों पर सात चौके और छह सिक्स की मदद से नाबाद 88 रन बनाए। शॉ ने 41 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके और चार छक्के लगाए। कोलकाता के लिए आंद्रे रेसल ने दो विकेट लिए।

IPL13: दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 229 का लक्ष्य