क्रिकेट

IPL 2024 Playoffs: 4 स्पॉट और 8 टीमें रेस में, जानें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इन 8 टीमों को क्या करना होगा

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लीग स्टेज में सिर्फ 10 मैच बचे हैं और अब तक एक भी टीम आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है लेकिन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स बाहर जरूर हो गई हैं।
2 min read
IPL 2024 Playoffs Scenario

IPL 2024 Playoffs Qualification Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 अपने आखिरी पड़ाव पर है। लीग स्टेज में अब तक 59 मैच खेले जा चुके हैं और सिर्फ 10 मैच बाकी है लेकिन अब तक एक भी टीम ने प्लेऑफ के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई नहीं किया है। हालांकि राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का अंतिम 4 में जाना तय है। प्लेऑफ की रेस से 2 टीमें बाहर जरूर हो गई हैं। पहले मुंबई इंडियंस का पत्ता कटा फिर पंजाब किंग्स भी बाहर हो गई। अब 4 स्थानों के लिए 8 टीमें रेस में शामिल हैं। जानें कैसे टीमें अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं।

कोलकाता और राजस्तान रॉयल्स की राह सबसे आसान

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने अपने 11-11 मुकाबले खेल लिए हैं और 8-8 जीत के साथ अंक तालिका में टॉस पोजिशन पर बनी हुई हैं। दोनों के पास 3-3 मुकाबले बचे हुए हैं और इन तीन मैचों में से एक मैच जीतकर दोनों टीमें आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लेंगी।

सनराइजर्स के पास 14 अंक

सनराइजर्स हैदराबाद के 12 मैचों में 14 अंक हैं और इस टीम को अभी 2 मैच खेलने हैं। दोनों मैच जीतकर यह टीम आसानी से प्लेऑफ में जगह बना सकती है। हालांकि अगर हैदराबाद सिर्फ एक मैच भी जीत लेती है तो भी उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बनी रहेगी। टीम का रनरेट भी काफी बेहतर है ऐसे में उन्हें एक जीत भी अंतिम चार का टिकट दिला सकती है।

CSK, DC और LSG के पास 12-12 अंक

चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के 12-12 अंक हैं और ये टीमें भी प्लेऑफ की रेस में शामिल हैं। तीनों ने 12-12 मैच खेले हैं और जो टीम अपने दोनों मैच जीत लेगी उसका दावा सबसे ज्यादा मजबूत होगा। सबसे खास बात ये है कि दिल्ली को लखनऊ और चेन्नई से ही बचे हुए दोनों मैच खेलने हैं। ऐसे में तीनों टीमों के लिए ये दोनों मैच डिसाइडर साबित होंगे।

RCB और GT की उम्मीदें बहुत कम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस अभी प्लेऑफ से बाहर नहीं हुई हैं लेकिन इनके अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद काफी कम है। दोनों ने 12-12 मैच खेले हैं और 5-5 जीत के साथ 10-10 अंक बटोरे हैं। दोनों टीमें अपने बचे हुए दोनों मैच जीत भी लेती हैं तो 14 अंक होंगे। ऐसे में इन्हें दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा। ऐसे में दोनों टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना काफी कम है।

Updated on:
11 May 2024 07:05 pm
Published on:
11 May 2024 07:05 pm
Also Read
View All
Youth Test: श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई, मात्र 1155 पीआर चार विकेट गवाएं, भारतीय अंडर-19 टीम जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

IND vs ZIM: इसी मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने ठोके हैं 175 रन, ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, पढ़ें हरारे की पिच का हाल

अफगानिस्तान ने किया नए टेस्ट और वनडे कप्तान का ऐलान, रहमत शाह को मिली ज़िम्मेदारी गुरबाज उप-कप्तान बने

इंग्लैंड सीरीज में बेंच पर बैठे रहे कुलदीप यादव, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे ‘वन-डे कप’ और ‘काउंटी चैंपियनशिप’

ICC ODI Ranking: नंबर 1 बनाने से सिर्फ एक अंक दूर शुभमन गिल, टॉप 5 में तीन भारतीय खिलाड़ी, जो रूट की टॉप-10 में एंट्री