25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2024: CSK की इस वायरल फैन ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी, 6 मिलियन से अधिक हो चुके हैं फॉलोवर्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। इस मैच में येलो आर्मी को सपोर्ट करने आई फैन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई। चलिए जानते हैं कौन है ये महिला फैन और सीएसके के लिए क्या कहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 11 May 2024, 8:22 PM IST

CSK Viral Fan Girl

CSK Viral Fan: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। इस टीम के पास दो मैच बचे हुए और दोनों में जीत हासिल कर वे अंतिम चार का टिकट हासिल कर सकते हैं। टीम ने मई के महीने में तीन मैच खेले हैं और 2 गंवा दिए हैं। इस दौरान 5 मई को खेले गए पंजाब किंग्स के साथ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करने के लिए आई एक फैन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई।

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स को 28 रन से हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार जीत हासिल की और प्लेऑफ की ओर कदम बढ़ा दिया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करने आई एक फैन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। ये फैन एक्टर और सिंगर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा फैन हैं। अन्वेषी जैन कई हिंदी वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। वह तेलुगू, गुजराती और कन्नड भाषी वेब सीरीज में भी मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं।

CSK फैंस को बताया सबसे लॉयल

अन्वेषी जैन ने मैच के बाद मीडिया से बात की और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को सबसे लॉयल बताया। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आने वाले मैचों की लिए भी गुडलक विश किया। अनवेशी चेन्नई सुपर किंग्स की बड़ी फैन हैं और इस सीजन उनके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत ने फिर दिया धोखा, पंत पर लगा बैन, अब कौन संभालेगा टीम?