25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2024: ऋषभ पंत की किस्मत ने दिया फिर धोखा, बड़े मैच से पहले BCCI ने किया बैन, कौन संभालेगा टीम की कमान?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 12 में से 6 मैच जीतकर प्लेऑफ की रेस में शामिल दिल्ली कैपिटल्स को बीसीसीआई ने शनिवार को तगड़ा झटका दिया और कप्तान ऋषभ पंत को बैन कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 11 May 2024, 8:52 PM IST

Rishabh Pant Ban

Rishabh Pant Ban For One IPL Match: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को 7 मई को खेले गए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए एक मैच का बैन लग गया है। दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। टीम ने 12 में से 6 मैच जीते हैं और 12 अंकों के साथ 5वें स्थान पर है। इस टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बचे हुए दोनों मैचों में जीत की दरकार है लेकिन किस्मत ने फिर धोखा दिया और महत्वपूर्ण मैच से पहले कप्तान को ही बैन कर दिया।

अब सवाल ये है कि बिना कप्तान के कैसे दिल्ली कैपिटल्स जीत हासिल करेगी। पंत ने आईपीएल में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है और जब से टीम की कप्तानी संभाली है, तब से टीम ने फैंस को निराश नहीं किया है। ऐसे में महत्वपूर्ण मैच से पहले ऋषभ पंत का बैन होना टीम के लिए बड़ा झटका है। हालांकि बीसीसीआई ने पंत की तीसरी गलती के बाद उन्हें एक मैच के लिए बैन किया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में दिल्ली की टीम गेंदबाजी के दौरान अंतिम ओवर की शुरुआत में समय से 10 मिनट पीछे थी।

पंत के साथ टीम के खिलाड़ियों पर भी जुर्माना

पंत को एक मैच के बैन झेलना होगा तो बाकी खिलाड़ियों और इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट पर 12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50%, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया है। डीसी ने मैच रेफरी के इस फैसले को चुनौती देते हुए एक अपील दायर की जिसे समीक्षा के लिए बीसीसीआई लोकपाल के पास भेजा गया। लोकपाल ने एक सुनवाई की और कहा कि मैच रेफरी का फैसला अंतिम निर्णय है। पंत अब बैंगलोर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच में नहीं खेल पाएंगे।

अब कौन बनेगा टीम का कप्तान

रॉयल चैलंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली की टीम महत्वपूर्ण मैच खेलने वाली है। ऐसे में सवाल ये है कि टीम का कप्तान कौन होगा। पिछले सीजन डेविड वॉर्नर ने पंत की अनुपस्तिथि में टीम की कमान संभाली थी। हालांकि इस सीजन अक्षर को उपकप्तान बनाया गया है। हालांकि उन्हें किसी भी बड़े लेवल पर कप्तानी का अनुभव नहीं है लेकिन आईपीएल ने कई ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया है और कप्तान भी बनाया है, जिसने आगे चलकर नेशनल टीम की भी कप्तानी की है। ऐसे में बेंगलुरु के खिलाफ अक्षर पटेल कप्तान होंगे। ऋषभ पंत 14 मई को होने वाले लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबले में लौट आएंगे।

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma IPL Retirement: ‘मेरा क्या मेरा तो यह आखिरी है’, रोहित शर्मा इस IPL सीजन के बाद ले लेंगे संन्यास?