क्रिकेट

IPL 2026 Auction: इन 10 भारतीय अनकैप्‍ड खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली, कई टी20 लीग में मचा चुके हैं धमाल

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्‍शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। इससे पहले हम आपको उन टॉप-10 अनकैप्‍ड प्‍लेयर्स के बारे में बताते हैं, जिन पर कुछ टीमें बड़ा दांव खेल सकती हैं। ये खिलाड़ी भारत की विभिन्‍न टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

2 min read
Dec 15, 2025
IPL 2026 Auction (Photo- IANS)

IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्‍शन मंगलवार 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। इस नीलामी में सभी फ्रैंचाइजी अपने-अपने स्‍क्‍वॉड पूरे करने उतरेगी। उन स्टार्स के बारे में काफी बातें हो चुकी हैं, जिनके नाम ऑक्शन में बोली के लिए रखे जाएंगे, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने वाले युवा टैलेंट के बारे में शायद ही कोई बात हुई हो। आइये आज हम आपको उन टॉप-10 अनकैप्‍ड प्‍लेयर्स के बारे में बताते हैं, जिन्‍हें खरीदने के लिए फ्रैंचाइजी बड़ी बोली लगा सकती हैं। इन प्‍लेयर्स ने भारत की विभिन्‍न टी20 लीग्स में अपनी पहचान बनाई है।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 Auction: मुंबई और बेंगलुरु दोनों को है बैकअप की तलाश, नए उभरते चेहरों पर करेंगे निवेश

दिल्ली प्रीमियर लीग में चमके यश ढुल समेत ये दो सितारे

सबसे पहले बात करते हैं दिल्‍ली प्रीमियर लीग में धमाल मचाने वाले यश ढुल की। यश ने डीपीएल के 8 मैचों में 87 के जबरदस्‍त औसत और 167 के दमदार स्‍ट्राइक रेट से 435 रन बनाए। वहीं, डीपीएल में ही चमकने वाले दूसरे सितारे तेजस्‍वी दहिया हैं, जिन्‍होंने 10 मैचों में 48 के औसत और 190 के शानदार स्‍ट्राइक रेट से 339 रन बनाए। इन दोनों पर फ्रैंचाइजी बड़ी बोली लगा सकती हैं।

टी20 मुंबई लीग से शम्स मुलानी ने बनाई पहचान

टी20 मुंबई लीग में दो युवा ऑलराउंडर शम्‍स मुलानी और साईराज पाटिल ने खूब नाम कमाया है। शम्स मुलानी ने पांच मैच में 22 के औसत और 158 के स्‍ट्राइक रेट से 89 रन बनाए तो गेंद से छह विकेट अपने नाम किए। इसी लीग में चमकने वाले दूसरे युवा ऑलराउंडर साईराज पाटिल हैं, जिन्‍होंने छह मैचों में 58 के औसत और 150 के स्‍ट्राइक रेट से कुल 233 रन बनाए और 7 विकेट भी चटकाए।

मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग में उभरे तीन युवा

मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग में युवा बल्‍लेबाज अभिषेक पाठक ने 6 मैचों में 44.33 के औसत और 246 के धांसू स्‍ट्राइक रेट से 266 रन बनाए। इसी लीग में ऋषभ चौहान ने 6 मैचों में 84 के औसत और 192 के स्‍ट्राइक रेट से 252 रन कूटे। जबकि युवा गेंदबाज मंगेश यादव ने 6 मैच में 12 के औसत और सिर्फ 8 की इकॉनमी से 14 विकेट अपने नाम किए।

तमिलनाडु प्रीमियर लीग चमके दो युवा

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में युवा बल्‍लेबाज तुषार रहेजा ने खूब नाम कमाया है। उन्‍होंने 9 मैचों में 61 के औसत और 185 के स्‍ट्राइक रेट से 488 रन बनाए। उनके अलावा इसी लीग में गेंदबाज सोनू यादव ने 7 मैचों में 12 के औसत से 16 विकेट अपने नाम किए।

महाराजा ट्रॉफी में मैकनील ने कमाया नाम

महाराजा ट्रॉफी में युवा ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा ने जबरदस्‍त प्रदर्शन किया था। मैकनील ने 11 मैचों में 28 के औसत और 148 के स्‍ट्राइक रेट से 253 रन बनाए। इसके अलावा उन्‍होंने गेंदबाजी में 10 विकेट अपने नाम किए।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 Auction: इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड के लिए चर्चा में रही CSK और RR अब इन खिलाड़ियों पर खेल सकती हैं दांव

Also Read
View All

अगली खबर