क्रिकेट

IPL 2026 Auction: प्रशांत वीर-कार्तिक शर्मा बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर, CSK ने खोला खजाना

Most Expensive Uncapped Player in IPL History: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड प्राइस में अपनी टीम के साथ जोड़ा है। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।

2 min read
Dec 16, 2025
Prashant veer
प्राशांत वीर (फोटो- CSK)

Prashant Veer Auction 2026 Bid Price: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने इतिहास रच दिया। वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने दोनों खिलाड़ियों को 14.20-14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। प्रशांत और कार्तिक का बेस प्राइस सिर्फ 30-30 लाख रुपये था।

प्रशांत बीर के लिए सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी बोली लगाई। शुरुआत में मुंबई इंडियंस ने भी बिड में एंट्री की, लेकिन जब बोली 1 करोड़ रुपये से ऊपर जाती दिखी, तो मुंबई बाहर हो गई। यह चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय खिलाड़ी के लिए लगाई गई सबसे महंगी बोली है।

कार्तिक के लिए लड़ीं ये 5 टीमें

कार्तिक शर्मा के लिए मुंबई इंडियंस ने बोली की शुरुआत की और लखनऊ सुपर जायंट्स उन पर बोली लगाने वाली दूसरी टीम बनी। इसके बाद केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स की भी एंट्री हुई। जब उनकी बोली 3 करोड़ रुपये के करीब पहुंची, तो एलएसजी और मुंबई इंडियंस बोली से बाहर हो गईं।

इसके बाद केकेआर और सीएसके के बीच लंबी रेस चली। जब कार्तिक शर्मा की बोली करीब 13 करोड़ रुपये तक पहुंची, तो केकेआर भी बाहर हो गई। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की एंट्री हुई। सनराइजर्स की आखिरी बोली 14 करोड़ रुपये रही, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर कार्तिक शर्मा को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी

  • 1) प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा: चेन्नई सुपर किंग्स - 14.20 करोड़ रुपये - 20262) आवेश खान: लखनऊ सुपर जायंट्स - 10 करोड़ रुपये - 2022
  • 3) कृष्णप्पा गौतम: चेन्नई सुपर किंग्स - 9.25 करोड़ रुपये - 2021
  • 4) शाहरुख खान: पंजाब किंग्स - 9 करोड़ रुपये - 2022
  • 5) राहुल तेवतिया: गुजरात टाइटन्स - 9 करोड़ रुपये - 2022
  • 6) क्रुणाल पांड्या: मुंबई इंडियंस - 8.8 करोड़ रुपये - 2018
  • 7) आकिब नबी: दिल्ली कैपिटल्स - 8.40 करोड़ रुपये - 2025
  • 8) वरुण चक्रवर्ती: किंग्स XI पंजाब - 8.40 करोड़ रुपये - 2019

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को 14 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि दीपक चाहर अब मुंबई इंडियंस की टीम में हैं और उन्हें ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइज ने रिटेन किया था।

Updated on:
16 Dec 2025 05:36 pm
Published on:
16 Dec 2025 05:21 pm