क्रिकेट

‘IPL नहीं छोड़ेंगे कंगारू खिलाड़ी’, पाकिस्तान सीरीज को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा फैसला

Cricket Australia on Australian player in IPL: आईपीएल 2026 के बीच में पाकिस्तान सीरीज होने वाली है, जिससे फैंस डरे हुए थे कि पैट कमिंस और ट्रेविस हेड जैसे सितारे बीच में ही चले जाएंगे। अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

2 min read
May 07, 2026
Pat Cummins and Travis Head (Photo - IANS)

Australian players availability for IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बीच में एक बड़ी खबर आ रही थी जिसने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) जैसे फ्रेंचाइजी के फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थीं। खबर है कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाली वनडे सीरीज की वजह से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल छोड़कर जा सकते हैं। लेकिन अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने इस पर आधिकारिक बयान देकर सब कुछ साफ कर दिया है।

ये भी पढ़ें

IPL के बीच पाकिस्तान जाएगी ऑस्ट्रेलिया की टीम, साथ ही ट्राई-सीरीज का भी ऐलान

आईपीएल की कमिटमेंट सबसे ऊपर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के स्पीकर ने क्रिकबज से बातचीत में साफ कर दिया है कि उनके खिलाड़ी आईपीएल को बीच में छोड़कर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल में बने रहेंगे और अपना कॉन्ट्रैक्ट पूरा करेंगे।' इसका मतलब है कि पैट कमिंस, ट्रेविस हेड और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज अपनी-अपनी टीमों के साथ फाइनल तक बने रह सकते हैं।

शेड्यूल को लेकर था बड़ा कन्फ्यूजन

दरअसल, गुरुवार (7 मई) को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ने मिलकर 3 मैचों की वनडे सीरीज का ऐलान किया है। इस सीरीज के मैच 30 मई, 2 जून और 4 जून को होने हैं। वहीं आईपीएल का फाइनल 31 मई को है। खिलाड़ियों को 23 मई तक इस्लामाबाद पहुंचने के लिए कहा गया था, जो सीधे तौर पर आईपीएल के प्लेऑफ्स से टकरा रहा था। लेकिन अब CA ने साफ कर दिया है कि आईपीएल की चमक फीकी नहीं होगी।

कौन-कौन से खिलाड़ी हैं भारत में?

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के लगभग दस से ज्यादा खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा हैं, जिनमें शामिल हैं, पैट कमिंस (नियमित वनडे कप्तान), ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, मार्कस स्टोइनिस और मिचेल मार्श। ये सभी खिलाड़ी अपनी टीमों के लिए बहुत जरूरी हैं। खासकर SRH और पंजाब किंग्स ने भी कन्फर्म कर दिया है कि उनके खिलाड़ी पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

सिलेक्शन में हो सकता है बड़ा बदलाव

रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अब अपनी टीम इस तरह से चुन सकता है कि जो खिलाड़ी आईपीएल के प्लेऑफ्स में व्यस्त हैं, उन्हें पाकिस्तान सीरीज से आराम दिया जाए और एक नई टीम भेजी जाए। 24 मई तक आईपीएल के लीग मैच खत्म हो जाएंगे, जिससे उन खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजा जा सकता है जिनकी टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई होंगी।

Also Read
View All
IPL 2026: LSG के खिलाफ मैदान में उतरते ही भुवनेश्वर कुमार रचेंगे इतिहास, बनेंगे 200 IPL मैच खेलने वाले पहले तेज गेंदबाज

IPL 2026: क्या मुंबई इंडियंस में पड़ गई फूट? RCB के खिलाफ मैच के लिए रायपुर नहीं पहुंचे हार्दिक पांड्या, फैंस बोले – अगले सीजन CSK से खेलेंगे

IPL 2026 Points Table: आज पहली टीम बाहर होगी? LSG को हरा RCB के पास अंक तालिका के टॉप पर जाने का मौका

Ishan Kishan ने मैच जीतने के बाद पंजाब किंग्स के जख्मों पर छिड़का नमक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनका पोस्ट

अतुल वासन ने गंभीर को बताया ‘बड़े ईगो वाला बदमाश’, कहा – मैं बचपन से जनता हूं, उनकी हरकतों से भारतीय टीम के खिलाड़ी घुट रहे हैं