क्रिकेट

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के सामने CSK का बुरा हाल, बेहद चौंकाने वाले हैं हेड टू हेड आंकड़े

CSK vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 16 मुकाबलों में जीत चेन्नई के हाथ लगी है जबकि राजस्थान ने 15 मुकाबले जीते हैं।
2 min read
Mar 29, 2026
IPL 2025 RR vs CSK
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 के अपने आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के बाद (फोटो क्रेडिट-IANS)

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का तीसरा मुकाबला पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई और राजस्थान के बीच इस टूर्नामेंट में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है।

ऐसे हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड मुक़ाबले

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 16 मुकाबलों में जीत चेन्नई के हाथ लगी है जबकि राजस्थान ने 15 मुकाबले जीते हैं। साल 2025 में दोनों टीमों के बीच कुल दो मैच खेले गए थे और दोनों में बाजी राजस्थान ने मारी थी। राजस्थान की टीम इस बार नए कप्तान रियान पराग की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी। संजू सैमसन के बदले राजस्थान ने ट्रेड करते हुए रवींद्र जडेजा और सैम करन को टीम से जोड़ा है। राजस्थान के लिए बुरी खबर यह है कि करन इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह पर दासुन शनाका को टीम में शामिल किया गया है।

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी निगाहें

इस मुकाबले में हर किसी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी। वैभव ने पिछले एक साल में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है और उनके करियर के लिहाज से इस सीजन को काफी अहम माना जा रहा है। यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरैल भी बल्ले से छाप छोड़ने को बेकरार होंगे। वहीं, शिमरोन हेटमायर हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप 2026 में बेहतरीन फॉर्म में नजर आए थे।

संजू सैमसन पहली बार राजस्थान के खिलाफ उतरेंगे

दूसरी ओर, चेन्नई को सीजन की शुरुआत से पहले ही बड़ा झटका लगा है। एमएस धोनी इंजरी के कारण शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। धोनी की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर की भूमिका संजू सैमसन निभाते हुए दिखाई देंगे। चेन्नई की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ और संजू पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे।

वहीं, आयुष म्हात्रे नंबर तीन पर खेल सकते हैं। सरफराज खान, शिवम दुबे और उर्विल पटेल मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस से भी टीम को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि, चेन्नई का पेस अटैक इस सीजन थोड़ा कमजोर नज़र आ रहा है। खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, मैट हेनरी और स्पेंसर जॉनसन के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी। स्पिन विभाग की कमान अकील हुसैन और नूर अहमद संभालते हुए दिखाई देंगे।

Updated on:
29 Mar 2026 01:54 pm
Published on:
29 Mar 2026 01:52 pm
Also Read
View All
पाकिस्तान को लीड्स में रौंदकर इंग्लैंड ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, जो रूट ने खत्म किया बतौर कप्तान 5 साल की जीत का सूखा

इंग्‍लैंड की जीत से क्या भारत को हुआ नुकसान? आखिरी स्थान पर पहुंचा पाकिस्‍तान, देखें WTC की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

Eng vs Ban: अंग्रेजों के सामने पिछले 20 साल से घुटने टेक रहा पाकिस्तान, लीड्स टेस्ट में बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs PAK: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, सात बल्लेबाज नहीं छू पाये दहाई का आंकड़ा, इंग्लैंड ने पारी और 103 रन से हराया

क्या भारत की तरह बांग्लादेश भी तोड़ेगा ऑस्ट्रेलिया का घमंड? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए तैयार नजमुल हुसैन शांतो