क्रिकेट

CSK Qualification Scenario: चेन्नई को खुद जीतने के बाद भी इन 3 टीमों के भरोसे रहना पड़ेगा, समझिए प्लेऑफ का पूरा गणित

CSK Qualification Scenario: IPL 2026 के रोमांचक मोड़ पर चेन्नई सुपर किंग्स का भविष्य अधर में है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ आज करो या मरो का मुकाबला जीतने के बाद भी CSK को मुंबई, लखनऊ और दिल्ली की जीत की दुआ करनी होगी।

2 min read
May 21, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स टीम (Photo - IANS)

CSK Qualification Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लीग स्टेज में अब सिर्फ 5 मैच बचे हैं और प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक हो गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) इस रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने ऑफिशियल तौर पर क्वालीफाई कर लिया है। अब चौथे नंबर के लिए असली जंग राजस्थान रॉयल्स (RR), पंजाब किंग्स (PBKS), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच है।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली और RCB को इस धाकड़ हॉकी स्टार ने दिया खुला चैलेंज, कहा- दम है तो हमारे साथ ट्रेनिंग करके बताओ!’

ऐसे आएगी CSK टॉप 4 में

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए राह सबसे ज्यादा मुश्किल है। आज चेन्नई को हर हाल में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी, लेकिन कहानी सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती। अगर CSK आज का मैच जीत भी जाती है, तो भी उसे प्लेऑफ के टॉप-4 में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों की हार-जीत पर निर्भर रहना पड़ेगा।

CSK के लिए प्लेऑफ का पूरा समीकरण (Equation)

सीएसके को क्वालीफाई करने के लिए आज खुद जीतने के साथ-साथ इन 3 मैचों में अपने लिए दुआ मांगनी होगी।

  • LSG vs PBKS: इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को पंजाब किंग्स (PBKS) को हराना होगा।
  • MI vs RR: इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) की जीत जरूरी है ताकि राजस्थान रॉयल्स (RR) अंक तालिका में आगे न बढ़ सके।
  • KKR vs DC: लीग स्टेज के इस आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराना होगा।

IPL 2026 लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल (Points Table)

POSTEAMMWinLoseNRNRRPTS
1RCB13940+1.06518
2GT13850+0.40016
3SRH13850+0.35016
4RR13760+0.08314
5PBKS13661+0.22713
6KKR13661+0.01113
7CSK13670-0.01612
8DC13670-0.87112
9MI13490-0.5108
10LSG13490-0.7028

अगर राजस्थान की टीम मुंबई से हार जाती है, लेकिन उधर कोलकाता की टीम दिल्ली को हरा देती है, तो बेहतर नेट रन रेट के आधार पर कोलकाता नाइट राइडर्स सीधे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी और चेन्नई का पत्ता कट जाएगा।

अगर ये सारे नतीजे चेन्नई के हक में जाते हैं, तो CSK, RR और DC के बीच चौथे स्थान के लिए टाई हो जाएगा। फिलहाल चेन्नई का नेट रन रेट (NRR) राजस्थान से खराब है, लेकिन दिल्ली से बेहतर है, इसलिए आज ऋतुराज की सेना को बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

Also Read
View All
‘स्कॉच, बीयर, मटन, 3 सिगरेट के डब्बे…; कीर्ति आज़ाद ने 1983 वर्ल्ड कप जीत की पार्टी के वायरल बिल को लेकर किया पोस्ट

India A Squad for Tri Series: ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में बदलाव, हर्ष दुबे की जगह अनुकूल रॉय हुए स्क्वाड में शामिल

क्रिकेट कनाडा के प्रेसिडेंट अरविंदर खोसा के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, हर तरफ मचा हड़कंप, क्या बिश्नोई गैंग से जुड़ा है मामला?

राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ्स में पहुंचने के लिए बस करना होगा ये काम, जानें क्यों इस टीम की राह है सबसे आसान

विराट कोहली और RCB को इस धाकड़ हॉकी स्टार ने दिया खुला चैलेंज, कहा- दम है तो हमारे साथ ट्रेनिंग करके बताओ!’