क्रिकेट

CSK vs KKR: धोनी की सीक्रेट सलाह ने बदली नूर अहमद की किस्मत! चेपॉक में 3 विकेट चटकाकर दिखाया जलवा

MS Dhoni advice to Noor Ahmad: चेपॉक में CSK ने KKR पर धमाकेदार जीत दर्ज की। जानिए कैसे एमएस धोनी की एक सीक्रेट क्लास ने नूर अहमद को रातों-रात मैच विनर बना दिया। बॉलिंग कोच ने बताया कि कैसे धोनी और अकील होसेन के टिप्स ने नूर की गेंदबाजी में जान फूंक दी।
2 min read
Apr 15, 2026
noor ahmad dhoni , MS dhoni and noor ahmad, csk team , noor ahmad csk bowler
एमएस धोनी एक मैच के दौरान नूर अहमद से बात करते हुए (Photo - IANS)

CSK vs KKR, MS Dhoni to Noor Ahmad: चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच हुए मैच में नूर अहमद जीत के हीरो बनकर उभरे। नूर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जिसकी बदौलत CSK ने KKR को 32 रनों से हरा दिया। मैच के बाद बॉलिंग कोच श्रीधरन श्रीराम ने बताया कि कैसे एमएस धोनी की सलाह और अकील होसेन की मदद ने नूर का खेल बदल दिया।

ये रहा मैच का हाल

चेपॉक की पिच धीमी थी और स्पिनर्स की मदद कर रही थी। 192 रनों का बचाव करते हुए नूर अहमद ने अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और कैमरन ग्रीन जैसे बड़े खिलाड़ियों को आउट किया। उनकी इस गेंदबाजी की वजह से KKR का स्कोर 79/2 से सीधा 90/6 हो गया और वे मैच से बाहर हो गए।

धोनी की सीक्रेट सलाह

कोच श्रीराम ने बताया कि नूर की इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और धोनी का हाथ है। उन्होंने कहा, 'धोनी ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान नूर से काफी लंबी बात की थी। उन्होंने नूर को लेग-ब्रेक गेंद पर ज्यादा ध्यान देने को कहा था। आज मैदान पर उसका असर साफ दिखा और नूर को इसका पूरा फायदा मिला।'

अकील होसेन ने भी करी मदद

मैच के दौरान भी नूर को अपने साथी स्पिनर अकील होसेन से जरूरी टिप्स मिले। शुरुआत में नूर अपनी लेंथ को लेकर थोड़ा संघर्ष कर रहे थे, लेकिन स्ट्रैटेजिक टाइमआउट के दौरान अकील ने उन्हें सही लेंथ पकड़ने में मदद की। एक बार जब नूर को सही टप्पा मिल गया, तो बल्लेबाजों के लिए उन्हें खेलना नामुमकिन हो गया।

नूर की तैयारी और काबिलियत

श्रीराम ने नूर की तारीफ करते हुए कहा कि वह खेल को बहुत अच्छे से समझते हैं। वे गेंदबाजी के दौरान बल्लेबाजों की कमजोरियों को पढ़ते हैं, मैदान पर फील्डिंग सही जगह सेट करते हैं, पिच के हिसाब से गेंद की रफ्तार बदलते हैं। चेपॉक की इस धीमी पिच पर नूर अहमद की सटीक गेंदबाजी और धोनी के अनुभव ने मिलकर CSK को एक शानदार जीत दिला दी।

Also Read
View All
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी या नहीं? जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए देखें संभावित 11

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, जिम्बाब्वे के खिलाफ 11 छक्के लगाते ही बन जाएंगे नंबर वन

The Hundred: काव्या मारन की टीम के लिए खेला पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद, निकोलस पूरन ने उधेड़ दी बखियां

WI vs NZ 5th ODI: सांसे रोक देने वाले मुकाबले में वेस्टइंडीज को मिली जीत, आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया

IND vs AFG ODI Series में हार के बाद हशमतुल्लाह शाहीदी छोड़ दी कप्तानी, अफगानिस्तान के कप्तान ने बताया क्यों लिया ये फैसला