क्रिकेट

दिल्ली और लखनऊ में से किसकी बैटिंग है ज्यादा खतरनाक? LSG vs DC मैच से पहले जानें सबकुछ

LSG vs DC: दिल्ली और लखनऊ की टीमें इकाना स्टेडियम में भिड़ेंगी, जहां पहली पारी का औसत स्कोर 151 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसतन 126 रन बनते हैं।
2 min read
Mar 31, 2026
LSG vs DC IPL 2026
लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (फोटो-IANS)

IPL 2026, Match 5 LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) अपने अभियान का आगाज लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। अक्षर पटेल (Axar Patel) की कप्तानी में दिल्ली सीजन का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी। वहीं, एलएसजी भी अपने घरेलू मैदान पर दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी।

पहले से मजबूत हुई है DC की बैटिंग

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछला सीजन मिलाजुला रहा था। शुरुआत में टीम ने दमदार प्रदर्शन किया था, लेकिन दूसरे हाफ में टीम की गाड़ी जीत की पटरी से उतर गई थी। कागज पर दिल्ली आईपीएल 2026 में भी काफी दमदार दिख रही है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम के पास केएल राहुल जैसा अनुभवी बल्लेबाज मौजूद है, जिनका साथ पृथ्वी शॉ देते हुए नजर आ सकते हैं। अभिषेक पोरेल ने पिछले सीजन अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया था और 146 के स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए थे। करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल और नीतीश राणा की मौजूदगी में टीम का मध्यक्रम भी संतुलित नजर आ रहा है। डेविड मिलर के आने से टीम के बल्लेबाजी क्रम को और मजबूती मिली है।

समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा और विपराज निगम दिल्ली की ओर से फिनिशर की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, शुरुआती मुकाबलों में मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदगी जरूर टीम को खल सकती है। स्टार्क के ना होने पर तेज गेंदबाजी की कमान लुंगी एनगिडी या दुष्मंत चमीरा के हाथों में सौंपी जा सकती है, जिनका साथ मुकेश कुमार और टी नटराजन देते हुए नजर आएंगे। स्पिन विभाग की कमान कुलदीप यादव और अक्षर पटेल संभालेंगे।

LSG की गेंदबाजी धारदार

दूसरी ओर, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्करम की मौजूदगी में लखनऊ सुपर जायंट्स का टॉप ऑर्डर दमदार दिख रहा है। मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, और अब्दुल समद के ऊपर होगी। वानिंदु हसरंगा की फिटनेस पर अभी सवाल है और उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से NOC नहीं मिल सका है। हालांकि, लखनऊ के गेंदबाजी अटैक में इस सीजन दम दिख रहा है। मोहम्मद शमी के साथ नई गेंद का आगाज मयंक यादव या फिर एनरिक नॉर्किया करते हुए दिख सकते हैं। वहीं, आवेश खान, प्रिंस यादव, और अर्जुन तेंदुलकर के रूप में टीम के पास कई अच्छे विकल्प भी मौजूद हैं।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच आमतौर पर थोड़ी धीमी रहती है। स्पिन गेंदबाजों को पिच से अच्छा टर्न मिलता है, और इस ग्राउंड पर ज्यादा बड़े टोटल देखने को नहीं मिलते हैं। इकाना स्टेडियम में पहली पारी का औसतन स्कोर 151 रन रहा है, जबकि दूसरी इनिंग में औसत स्कोर 126 रन है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को लखनऊ में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की आशंका बेहद कम है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Updated on:
31 Mar 2026 05:29 pm
Published on:
31 Mar 2026 05:29 pm
Also Read
View All
Eng vs Ind 3rd ODI: वॉशिंगटन सुंदर लॉर्ड्स वनडे से हुए बाहर, 23 साल के हर्ष दुबे की फिर लगी लॉटरी

ENG vs IND 3rd ODI Playing XI: लॉर्ड्स में नहीं खेलेगा गौतम गंभीर का ‘चहेता’, भारत की प्‍लेइंग 11 में हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव

Eng vs Ind 3rd ODI: लॉर्ड्स में भारत तोड़ेगा अपना 24 साल पुराना सर्वाधिक स्‍कोर का रिकॉर्ड या बनेगा सबसे कम टोटल, पढ़ें पिच रिपोर्ट

वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का रंग, अमेरिका में सीनियर क्रिस गेल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

रोहित शर्मा के बाद ये 5 सीनियर भारतीय खिलाड़ी भी जल्द ले सकते हैं संन्यास, लिस्ट में बड़े गेंदबाजों के नाम शामिल