क्रिकेट

IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंच पाएगी दिल्ली कैपिटल्स या खत्म हो चुकी हैं उम्मीदें? यहां समझें समीकरण

Delhi Capitals Playoffs Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स 11 मैच खेलने के बाद सिर्फ 4 मैच जीत पाई है। अब सवाल ये है कि क्या टीम अंतिम 4 में जगह बना पाएगी? चलिए समझते हैं पूरा समीकरण।
2 min read
May 09, 2026
Delhi Capitals playoffs scenario in ipl 2026
दिल्ली कैपिटल्स (फोटो- IANS)

IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहां दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से हुई। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण था। अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम ने अक्षर पटेल एंड कंपनी को हराकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की। इस जीत ने उनके प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। लेकिन क्या हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स अंतिम-4 की रेस से बाहर हो गई है या उसकी उम्मीदें अभी भी बची हुई हैं।

3 मैच जीतकर भी राह नहीं होगी आसान

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के 11 मैचों में 8 अंक हैं। अंतिम-4 में पहुंचने के लिए कम से कम 16 अंकों की जरूरत होती है। इस लिहाज से दिल्ली कैपिटल्स का अगले दौर में पहुंचना मुश्किल है, लेकिन कई बार 7 मैच जीतने वाली टीमें भी प्लेऑफ में पहुंच जाती हैं। हालांकि, उस स्थिति में टीम का नेट रनरेट बेहतर होना चाहिए। दिल्ली कैपिटल्स का नेट रनरेट फिलहाल सबसे खराब है। अगर अक्षर पटेल एंड कंपनी बचे हुए 3 मैच जीत भी लेती है, तो उसके 14 अंक ही हो पाएंगे। इस सीजन 14 अंकों के साथ अगले दौर में पहुंच पाना मुश्किल लग रहा है।

सनराइजर्स हैदराबाद (7 जीत), पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स ने 6-6 मैच जीत लिए हैं। इन टीमों के 2-2 मैच जीतते ही दिल्ली कैपिटल्स आधिकारिक रूप से अंतिम-4 की रेस से बाहर हो जाएगी। फिलहाल टीम अंक तालिका में 8वें स्थान पर है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें न के बराबर हैं। टीम एक मैच हारते ही अंतिम-4 की रेस से आधिकारिक रूप से बाहर हो जाएगी।

ये 4 टीमें रेस में सबसे आगे

सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 मैचों में से 7 में जीत हासिल की है और 14 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स के 10 मैचों में 13 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 10 मैच खेल लिए हैं और 6 में जीत हासिल की है। टीम तीसरे स्थान पर मौजूद है। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस ने भी 10-10 मैचों में से 6-6 में जीत हासिल की है। नेट रनरेट बेहतर होने की वजह से रियान पराग एंड कंपनी चौथे स्थान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस 5वें स्थान पर है। आखिरी 7 में से 5 मैच जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स भी प्लेऑफ की रेस में शामिल हो गई है। सीएसके के पास 4 मैच और बचे हैं। टीम चारों मैच जीतकर निश्चित तौर पर अगले दौर में पहुंच जाएगी, लेकिन अगर वह एक भी मैच हार जाती है, तो उसकी संभावनाएं कम हो जाएंगी।

Published on:
09 May 2026 04:11 pm