क्रिकेट

फाइनल में पहुंचने के बाद RCB नहीं चाहेगी हैदराबाद की टीम से हो सामना, 2 बार टूट चूका है सपना

IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब वह 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताब डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी।

2 min read
May 27, 2026
आईपीएल 2016 के दौरान फाइनल के डगआउट की तस्वीर (फोटो- IPL)

IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है, लेकिन अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि आरसीबी से मुकाबला कौन करेगा। हालांकि रेस में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals), गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीमें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस की हार का सबसे बड़ा विलेन कौन? शुभमन गिल ने बताया किसकी थी गलती

हैदराबाद छीन चुकी है 2 बार खिताब

अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दुआ कर रही होगी कि उनका सामने फाइनल में हैदराबाद की टीम से ना हो, क्योंकि यही वह टीम है जो दो बार उनसे खिताब छीन चुकी है। आपको बता दें कि आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम चौथी बार फाइनल में पहुंची है। पहली बार वह 2009 में खिताबी मुकाबले में पहुंची थी, जहां उसे हैदराबाद की फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स ने 6 रन से हराकर खिताब से दूर कर दिया था।

उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 2016 में फाइनल में पहुंची। यहां भी हैदराबाद की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 8 रन से हराकर खिताब से दूर कर दिया। 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरी बार फाइनल में पहुंची, लेकिन इस बार सामने पंजाब किंग्स थी, जिसे उन्होंने 6 रन से हराकर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा किया।

अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम चौथी बार फाइनल में पहुंच चुकी है और दुआ करेगी कि उनके सामने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ना आए, क्योंकि हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। उसने दो बार फाइनल खेला हैदराबाद के खिलाफ खेला है और दोनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा है।

फाइनल खेलने के लिए SRH को जीतने होंगे 2 मैच

आपको बता दें कि फाइनल में बची हुई एक जगह के लिए अभी सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें रेस में हैं। एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर होगी। इसके बाद एलिमिनेटर जीतने वाली टीम गुजरात टाइटंस से दूसरे क्वालीफायर में भिड़ेगी। फिर जो टीम दूसरा क्वालीफायर जीतेगी, वह खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करेगी।

ये भी पढ़ें

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों को कूटने से पहले RCB ने की थी मीटिंग, रजत पाटीदार ने बताया क्या था प्लान
Also Read
View All