क्रिकेट

IPL 2026: आज गुजरात के पास चमकने का दोहरा मौका! ऑरेंज और पर्पल कैप पर टाइटंस की नजर

IPL 2026 Orange Cap Race Today: IPL 2026 में आज कोलकाता के मैदान पर KKR और GT की भिड़ंत होने वाली है। गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों के पास ऑरेंज और पर्पल कैप पर कब्जा करने का भी दोहरा मौका होगा।
2 min read
May 16, 2026
Sai Sudharsan Orange Cap Runs , Kagiso Rabada Purple Cap Wickets IPL 2026 , Shubman Gill Run Record Today Match
साई सुदर्शन और कगिसो रबाडा (Photo - IANS)

Sai Sudharsan Orange Cap Runs: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज कोलकाता से ईडन गार्डन्स में यह महाभिड़ंत होने वाली है। लेकिन इस मैच में सिर्फ प्लेऑफ का टिकट ही दांव पर नहीं है, बल्कि गुजरात के खिलाड़ियों की नजरें आईपीएल की दो सबसे बड़ी कैप (ऑरेंज और पर्पल) पर भी टिकी हुई हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन से आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप आज छिन सकती है। गुजरात के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन की नजरें टीम को प्लेऑफ का टिकट दिलाने के साथ-साथ ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने पर होंगी।

साई सुदर्शन के पास नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका

साई सुदर्शन आईपीएल के इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं। अभी तक खेले 12 मुकाबलों में 41.75 की औसत और 155.11 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने 501 रन बनाए हैं। सुदर्शन इस सीजन में 500 रन का आंकड़ा छूने वाले अभी तक मात्र दूसरे खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 508 रनों के साथ मौजूद हैं। साई सुदर्शन को आज कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 8 रन बनाने हैं और वह ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे।

शुभमन गिल की नजरें टॉप-5 पर

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल इस समय 467 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में 7वें पायदान पर हैं। आज उनकी नजरें किसी भी तरह टॉप-5 में एंट्री करने पर होगी। लिस्ट में पांचवें पायदान पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल के खाते में 477 रन हैं। राहुल और गिल के बीच सिर्फ 10 रनों का अंतर है, यानी आज केकेआर के खिलाफ 11 रन बनाते ही गिल टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।

IPL 2026 ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 खिलाड़ी

  • हेनरिक क्लासेन - 508 रन
  • साई सुदर्शन - 501 रन
  • विराट कोहली - 484 रन
  • अभिषेक शर्मा - 481 रन
  • केएल राहुल - 477 रन

पर्पल कैप की रेस में रबाडा का जलवा

एक तरफ जहां बल्लेबाज ऑरेंज कैप के पीछे हैं, वहीं दूसरी तरफ GT के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पर्पल कैप की रेस में आग उगल रहे हैं। पर्पल कैप की रेस के टॉप पर अभी भुवनेश्वर कुमार 22 विकेट के साथ बने हुए हैं, और रबाडा के 21 विकेट हैं। यानी रबाडा आज 2 और विकेट लेते ही सीधे टॉप पर आ जाएंगे। रबाडा लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। रबाडा के लिए पिछला कुछ समय उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

कोकीन के इस्तेमाल की वजह से लगे एक महीने के बैन के कारण वह पिछले साल आईपीएल का बड़ा हिस्सा नहीं खेल पाए थे। लेकिन जून 2025 में उन्होंने शानदार वापसी की और साउथ अफ्रीका की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) जीतने वाली टीम का हिस्सा बने।

Also Read
View All
IND vs ENG 2nd T20: संजू सैमसन-श्रेयस अय्यर को आउट करने वाले साकिब महमूद बाहर, पहली बार टी20 खेलेंगे जोश टंग

‘वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी है’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Eng vs Ind 2nd T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर में डेब्‍यू करेंगे? कोच मोर्ने मोर्केल के जवाब ने तोड़े करोड़ों फैंस के दिल

Eng vs Ind 2nd T20I: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्‍यू से पहले खौफ में इंग्‍लैंड, प्‍लेइंग XI में जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग बनेंगे डेब्‍यूटेंट

SL A vs IND A: साई सुदर्शन ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ किया कमाल, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत को एक साथ पछाड़ा