क्रिकेट

‘निकलो यहां से…’, ईशान किशन ने चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए सरेआम किया ये इशारा, भड़क गए फैंस

IPL 2026 CSK vs SRH: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ्स में जगह बना ली। मैच के बाद ईशान किशन का सीएसके फैंस को ट्रोल करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2 min read
May 19, 2026
सीएसके के फैंस को ट्रोल करते हुए ईशान किशन (फोटो- IANS)

Ishan Kishan Viral Video: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद सीएसके के फैंस को बड़ा झटका लगा, क्योंकि अब उनकी टीम प्लेऑफ्स की रेस से लगभग बाहर हो गई है। हालांकि फैंस को डबल झटका तब लगा, जब टीम की हार के बाद विरोधी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन उन्हें ट्रोल करते नजर आए।

ये भी पढ़ें

हैदराबाद से हारने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स को मिल सकता है प्लेऑफ्स का टिकट, इन 2 टीमों के नतीजों रहना होगा निर्भर

ईशान ने खेली दमदार पारी

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 180 रन बनाए। 181 रन के लक्ष्य को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट खोकर 19 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 70 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 7 चौके लगाए। ईशान की इस पारी की बदौलत हैदराबाद ने न सिर्फ आसानी से लक्ष्य हासिल किया, बल्कि प्लेऑफ्स का टिकट भी पक्का कर लिया।

जीत के बाद जब सभी खिलाड़ी मैदान से बाहर जा रहे थे, तब ईशान किशन चेपॉक स्टेडियम में मौजूद सीएसके के फैंस को ट्रोल करते नजर आए। उन्होंने फैंस को बाहर जाने का इशारा किया। इसके बाद वह उन्हें उड़ाने का इशारा करते भी दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सीएसके के फैंस काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।

अगर मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एमएस धोनी एक बार फिर मैच नहीं खेल पाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन जल्द ही दोनों ओपनर्स को पैट कमिंस ने पवेलियन भेज दिया। 100 रन पर 4 विकेट गंवाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स को डेवाल्ड ब्रेविस के 44 और शिवम दुबे की 26 रन की पारी ने संभाला, जिसकी बदौलत टीम 20 ओवर में 180 रन तक पहुंचने में सफल रही। हैदराबाद की ओर से पैट कमिंस ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं साकिब हुसैन को 2 विकेट मिले, जबकि ईशान मलिंगा और हर्षल पटेल को 1-1 सफलता मिली।

5 विकेट से SRH ने जीता मुकाबला

181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया। बचा हुआ काम मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पूरा कर दिया और सनराइजर्स हैदराबाद ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया।

ये भी पढ़ें

आउट होने के बाद संजू सैमसन से भिड़े हेनरिक क्लासेन, अंपायर को करना पड़ा बीच बचाव, Video वायरल
Also Read
View All