19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैदराबाद से हारने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स को मिल सकता है प्लेऑफ्स का टिकट, इन 2 टीमों के नतीजों रहना होगा निर्भर

CSK Playoffs Scenario in IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ राह मुश्किल हो गई है और अब उसे गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के साथ दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

2 min read
Google source verification
Chennai Super Kings

चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो- IANS)

CSK Playoffs Qualification Scenario: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ का टिकट हासिल किया। साथ ही गुजरात टाइटंस भी अंतिम चार में पहुंच गई। हार के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स अगले दौर में पहुंच सकती है, लेकिन उनकी राह मुश्किल हो गई है। उन्हें अपने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करने के साथ-साथ दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

इन टीमों के लिए जीत की दुआ करेगी CSK

पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स छठे स्थान पर खिसक चुकी है। 13 मैचों में उसके 12 अंक हैं। टीम ने 6 मैच जीते हैं, जबकि उसका नेट रन रेट माइनस में पहुंच चुका है, जिसकी वजह से अब उनके प्लेऑफ की राह और मुश्किल हो गई है। हालांकि, आखिरी मुकाबले में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को न सिर्फ अपने आखिरी मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराना होगा, बल्कि यह भी उम्मीद करनी होगी कि प्लेऑफ की दौड़ में शामिल राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स अपने-अपने आखिरी मुकाबले हार जाएं।

आपको बता दें कि अगर राजस्थान रॉयल्स बचे हुए दो मैचों में से सिर्फ एक हार जाती है और फिर पंजाब किंग्स अपना आखिरी मुकाबला हार जाती है, तो चेन्नई सुपर किंग्स आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। लेकिन अगर राजस्थान रॉयल्स अपने बचे हुए दोनों मैच जीत लेती है, तो वह 16 अंकों के साथ अगले दौर में पहुंच जाएगी। ऐसे में पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएंगे।

LSG और MI के हाथ में CSK के प्लेऑफ्स की चाबी

सीजन में अब सिर्फ 7 मैच बचे हैं, जिसमें से राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आज मुकाबला खेलना है। इस मुकाबले में अगर राजस्थान जीत भी जाती है, तो भी चेन्नई सुपर किंग्स का समीकरण नहीं बिगड़ेगा। कोलकाता और मुंबई के मैच का भी इस मुकाबले पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन चेन्नई को अपने अगले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराना होगा। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच का भी इस समीकरण पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स को हारना होगा, तभी चेन्नई सुपर किंग्स के रास्ते खुले रहेंगे।

इसके बाद अगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी राजस्थान रॉयल्स हार जाती है, तो चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। आखिरी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा और इस मैच का भी चेन्नई सुपर किंग्स के समीकरण पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लेंगे, जबकि राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ से बाहर हो जाएंगे।