
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आउट होकर लौटते हुए हेनरिक क्लासेन (Photo - IANS)
Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 63वां मुकाबला पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
फैंस को उम्मीद थी कि महेंद्र सिंह धोनी इस आखिरी होम मैच में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और धोनी इस मैच में भी नहीं खेल रहे हैं। माही अभी फिट नहीं हैं। इस मुकाबले को जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती हासिल करना चाहेगी।
सोमवार को टॉस जीतने के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। पिच थोड़ी सूखी लग रही है और हम एक अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में भी, बैटिंग के लिए विकेट बहुत अच्छा नहीं था। कुछ भी मुश्किल नहीं है, हम चीजों को आसान रखना चाहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी अभी भी यहीं हैं, लेकिन वह इस मैच में खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। हमारी टीम में एक बदलाव है।"
दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, "यह टी20 क्रिकेट है और इसमें हर मैच आसान नहीं होता। उन्हें पता है कि हर मैच में उनकी रणनीति काम नहीं करेगी। शायद हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। हमारी टीम वही है, जो पिछले मैच में थी।"
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक 12 में से 6 मैच जीत हैं, जबकि इतने ही मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 12 अंकों के साथ सीएसके प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 में से 7 मुकाबले जीते हैं। यह टीम 14 प्वाइंट्स के सात तीसरे स्थान पर मौजूद है। इस मुकाबले में शानदार जीत एसआरएच को प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंचा सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजपनीत सिंह।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।
Updated on:
18 May 2026 07:28 pm
Published on:
18 May 2026 07:06 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
