
हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Photo - IPL)
Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 63वां मुकाबला पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 180 रनों पर रोक दिया है।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए। इस टीम को संजू सैसमन और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 2.3 ओवरों में 31 रन की साझेदारी की। संजू 13 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद उर्विल पटेल (13) ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 17 रन की साझेदारी की।
गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 42 रन जुटाकर टीम को 90 के स्कोर तक पहुंचाया। कार्तिक 19 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। टीम को गायकवाड़ के रूप में चौथा झटका लगा, जिन्होंने 21 गेंदों में 15 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 100 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खो दिया था। यहां से देवाल्ड ब्रेविस ने शिवम दुबे के साथ 38 गेंदों में 59 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
ब्रेविस ने 27 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 44 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 26 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से कप्तान पैट कमिंस ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि साकिब हुसैन ने 2 विकेट निकाले। प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा ने 1-1 विकेट निकाले।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजपनीत सिंह।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।
Updated on:
19 May 2026 03:16 pm
Published on:
18 May 2026 09:36 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
