क्रिकेट

वानखेड़े जैसी जगह पर विकेट निकालना जरूरी नहीं! जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म पर आर अश्विन ने दिया करारा जवाब

Jasprit Bumrah Bad Form: आईपीएल में 122 गेंदों से विकेट को तरस रहे जसप्रीत बुमराह का बचाव करते हुए आर अश्विन ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। अश्विन ने बताया कि वानखेड़े जैसे मैदान पर विकेटों से ज्यादा बुमराह का खौफ क्यों जरूरी है।

2 min read
Apr 13, 2026
आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह (Photo - IANS)

IPL 2026, R. Ashwin on Jasprit Bumrah Form: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का विकेटों का सूखा लगातार जारी है। अब तक वे लगातार 122 गेंदें फेंक चुके हैं, लेकिन एक भी विकेट नहीं ले सके। आईपीएल करियर में यह पहली बार है जब बुमराह को इतने लंबे समय तक विकेट नहीं मिला है। उन्होंने आखिरी विकेट पिछले सीजन में लिया था। विकेट न मिलने के कारण आलोचक अब उन पर सवाल उठाने लगे हैं। लेकिन इस बीच टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुमराह के बचाव में उतर आए हैं और उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

ये भी पढ़ें

गेंदबाजों को भी वैभव सूर्यवंशी की इस कमजोरी का नहीं पता! अगर नहीं सुधारी, तो हो सकता है बड़ा नुकसान!

अश्विन ने कहा कि...

अश्विन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिख, 'बुमराह के विकेट न लेने की बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। वानखेड़े जैसे मैदान पर सटीक यॉर्कर फेंकना और रनों पर लगाम लगाकर बल्लेबाजों का दम घोंटना, विकेट लेने से भी ज्यादा जरूरी है। टी20 में पार्टनरशिप में गेंदबाजी करना बहुत जरूरी होता है और मलिंगा ने भी यही बात कही है।'

बुमराह का इकोनॉमी रेट सबसे बेहतर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच में जहां मुंबई के बाकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हो रही थी, वहां बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 35 रन दिए (8.80 की इकोनॉमी)। बुमराह का दबाव ही था जिसका फायदा दूसरे गेंदबाजों को मिल सकता था।

आरसीबी ने मुंबई को 18 रनों से हराया

मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आरसीबी की तरफ से फिल सॉल्ट (78), रजत पाटीदार (53) और विराट कोहली (50) ने शानदार अर्धशतक जड़े। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 222 रन ही बना सकी और 18 रनों से मैच हार गई। मुंबई के लिए शेरफाने रदरफोर्ड ने तूफानी पारी खेलते हुए 31 गेंदों में 71 रन बनाए, जिसमें 9 छक्के शामिल थे। हार्दिक पंड्या ने 40 और सूर्या ने 33 रनों का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

मुंबई की स्थिति भी कुछ खास नहीं

सीजन की शुरुआत जीत के साथ करने वाली मुंबई इंडियंस अब लगातार तीन मैच हार चुकी है। वहीं, आरसीबी 4 में से 3 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Also Read
View All