क्रिकेट

राजस्थान-पंजाब के साथ चेन्नई हो जाएगी प्लेऑफ्स से बाहर, कोलकाता का टिकट हो जाएगा कंफर्म! समझें समीकरण

KKR Playoffs Scenario in IPL 2026: गुजरात टाइटंस को हराने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ उम्मीदें जिंदा हैं। हालांकि केकेआर को अपने बाकी दोनों मुकाबले जीतने के साथ अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा।
2 min read
May 17, 2026
Kolkata Knight Riders
कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो- IANS)

Kolkata Knight Riders Playoffs Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 61वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया। इस जीत के बाद अजिंक्य रहाणे एंड कंपनी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं। शुरुआती 6 मैचों तक जीत का खाता नहीं खोल पाने वाली केकेआर ने लगातार चार मैच जीतकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है और गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराकर उस उम्मीद को कायम रखा।

दोनों मैच जीतने पर भी नहीं बनेगा काम

अब टीम को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स से आखिरी दो लीग स्टेज मुकाबले खेलने हैं। इन दोनों मुकाबलों में टीम जीतती है, तभी उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रहेंगी। हालांकि टिकट तब भी पक्का नहीं होगा। अब केकेआर को प्लेऑफ का टिकट दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा। ऐसे में चलिए समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर बचे हुए 10 मुकाबलों में कौन-सी टीमें जीतें, तब जाकर प्लेऑफ का टिकट कन्फर्म होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अगर पंजाब किंग्स को हरा दे और फिर अगले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स जीत जाए, फिर चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दे, राजस्थान रॉयल्स लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दे, कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई इंडियंस को हरा दे और फिर गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस अपने-अपने मुकाबले जीत लें और आखिरी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली कैपिटल्स को हरा दे, तो इस स्थिति में बेंगलुरु 20 अंकों के साथ टॉप पर रहेगी।

फिर ये 3 टीमें हो जाएंगी बाहर

गुजरात टाइटंस 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहेगी। 15 अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरे स्थान पर रहेगी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। लेकिन इस सिनेरियो की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का सफर समाप्त हो जाएगा। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही बाहर हो चुकी हैं।