क्रिकेट

दुनिया के 54वें नंबर के गेंदबाज ने दिखाई PSL की ‘औकात’, ऑस्ट्रेलिया का सपना तोड़ने वाला खेलेगा IPL

आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने जिंबॉब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को टीम में शामिल किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद उनसे आईपीएल में भी बड़ी उम्मीदें हैं।

2 min read
Mar 13, 2026
ब्लेसिंग मुजारबानी (फोटो- IANS)

IPL 2026 Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर रहमान का रिप्लेसमेंट मिल गया है। टीम ने जिंबॉब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को अपने साथ जोड़ लिया है। आपको बता दें कि ब्लेसिंग मुजारबानी को एक महीने पहले ही पाकिस्तान सुपर लीग की एक फ्रेंचाइजी ने खरीदा था, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया। अब वह कोलकाता नाइट राइडर्स की जर्सी में आईपीएल खेलते नजर आएंगे।

इसी ब्लेसिंग मुजारबानी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का सपना तोड़ दिया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप-बी के एक मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इस दौरान उन्होंने टिम और जोश इंग्लिस जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी और 146 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जिंबॉब्वे ने यह मुकाबला 23 रन से जीत लिया था। ऑस्ट्रेलिया पर यह हार इतनी भारी पड़ी कि टीम टूर्नामेंट के अगले दौर में भी नहीं पहुंच सकी।

ये भी पढ़ें

कब राजस्थान रॉयल्स खेलेगी अपना पहला मैच, देखें IPL 2026 में RR के मुकाबलों का शेड्यूल और Live डिटेल्स

T20 वर्ल्डकप 2026 के टॉप 5 विकेट टेकर्स में शामिल

मुजारबानी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और टॉप विकेट टेकर की सूची में सिर्फ 6 मैच खेलकर चौथे स्थान पर रहे। जसप्रीत बुमराह ने 8 मैच में 14 विकेट लिए, वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 9 मैच में 14 विकेट झटके। जबकि ब्लेसिंग मुजारबानी ने सिर्फ 6 मुकाबलों में ही 13 विकेट अपने नाम कर लिए।

हालांकि सुपर-8 में जिंबॉब्वे का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा, जिसकी वजह से टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। अब ब्लेसिंग मुजारबानी आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाने के लिए तैयार हैं।

आपको बता दें कि मुजारबानी ने जिंबॉब्वे के लिए अब तक 89 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 106 विकेट चटकाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 उनके करियर के सबसे यादगार टूर्नामेंट में से एक रहा, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई और टूर्नामेंट के टॉप-5 विकेट टेकर में शामिल रहे। अगर ब्लेसिंग मुजारबानी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो यह उनका आईपीएल में डेब्यू सीजन होगा। जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में किया है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि उन्हें जल्द ही आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

Also Read
View All

अगली खबर