क्रिकेट

LSG vs DC: हार के बाद फिर मैदान पर भड़के Sanjiv Goenka? ऋषभ पंत से बातचीत का वीडियो वायरल!

Sanjiv Goenka IPL 2026: दिल्ली से हार के बाद संजीव गोयनका ने बीच मैदान पर ऋषभ पंत की क्लास लगा दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गोयनका की भारी आलोचना हो रही है। जानें इस विवाद पर टीम मालिक का क्या कहना है और हार के बाद पंत ने किसे ठहराया जिम्मेदार।

2 min read
Apr 02, 2026
संजीव गोयनका मैच खत्म होने के बाद टीम के कोच से बातचीत करते हुए (Photo - Screengrab)

Sanjiv Goenka IPL 2026, LSG vs DC: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) को सीजन की अपनी पहली हार का कड़वा घूंट पीना पड़ा है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का पांचवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ के बीच इकाना स्टेडियम में खेला गया। अपने होम ग्राउंड पर मिली इस हार का दर्द टीम के मालिक संजीव गोयनका सहन नहीं कर पाए और मैच खत्म होते ही वह मैदान पर कप्तान ऋषभ पंत पर गुस्सा होते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें गोयनका कप्तान पंत और सपोर्ट स्टाफ से काफी तीखे अंदाज में बात कर रहे हैं। फैंस इस वीडियो को देखकर गोयनका की जमकर आलोचना कर रहे हैं और पुराने विवादों को याद कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर इस हार के बाद गोयनका और पंत के बीच क्या हुआ और टीम मालिक ने बाद में क्या सफाई दी।

ये भी पढ़ें

LSG की नहीं ये टीमें भी लुटा चुकी हैं 20 से ज्यादा ‘एक्सट्रा रन’, RCB ने दो बार किया है ऐसा

मैदान पर क्या हुआ?

वीडियो में संजीव गोयनका मैच खत्म होने के बाद कप्तान ऋषभ पंत और सपोर्ट स्टाफ से कुछ बात करते हुए दिख रहे हैं। फैंस इस वीडियो को देखकर 2024 वाले उस वाकये को याद कर रहे हैं जब गोयनका ने बीच मैदान पर केएल राहुल की क्लास लगाई थी। हालांकि इस बार यह साफ नहीं है कि उन्होंने पंत से क्या कहा, लेकिन फैंस का मानना है कि गोयनका को खिलाड़ियों से इस तरह मैदान पर बात नहीं करनी चाहिए।

गोयनका का सोशल मीडिया पोस्ट

भारी आलोचना के बीच संजीव गोयनका ने 'X' (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस पोस्ट में वो अपनी टीम का हौसला बढ़ाते नजर आए। उन्होंने लिखा, 'यह एक लंबा सीजन है और ऐसे पल कुछ बड़ा हासिल करने का हिस्सा होते हैं। मुझे अपने कप्तान (ऋषभ पंत) और पूरी टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से वापसी करेंगे। इकाना स्टेडियम में सपोर्ट के लिए फैंस का शुक्रिया, हम और भी मजबूत होकर वापस आएंगे। लखनऊ सुपर जाएंट्स की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।'

हार पर क्या बोले कप्तान ऋषभ पंत?

मैच के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने हार की वजह बताते हुए कहा कि टीम बल्लेबाजी में बड़ी पार्टनरशिप नहीं कर पाई। पंत ने कहा, 'प्लान यह था कि निकोलस पूरन नंबर 5 पर आकर पारी संभालें। हमें एक ऐसे इंपैक्ट प्लेयर की जरूरत थी जो कुछ रन जोड़ सके, क्योंकि अच्छी पिच होने के बावजूद हमारे पास बोर्ड पर ज्यादा रन नहीं थे। आयुष बडोनी को खास रोल दिया गया था कि विकेट गिरने पर वो पारी संभालें। पंत ने माना कि 141 रन का स्कोर विपक्षी टीम पर दबाव बनाने के लिए काफी नहीं था और उन्हें 20 रन की कमी खली।

Published on:
02 Apr 2026 02:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर