क्रिकेट

LSG vs KKR: सुपर ओवर में ऋषभ पंत से हुई बड़ी चूक और 3 गेंद पर ही ढेर हो गई लखनऊ सुपरजायंट्स

IPL 2026 LSG vs KKR: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2026 का पहला सुपर ओवर खेला गया, जहां ऋषभ पंत की गलतियों की वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा।

2 min read
Apr 27, 2026
रिंकू सिंह (फोटो- IANS)

IPL 2026 LSG vs KKR Super Over Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला सुपर ओवर रविवार की रात को देखने को मिला, जहां लखनऊ सुपरजाइंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर हुआ जहां लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत से बड़ी चूक हुई और तीन गेंद में ही लखनऊ टीम ढेर हो गई। सुनील नरेन ने पहले निकलस पूरन को बोल्ड किया और फिर एडन मार्करम को आउट कर सुपर ओवर में लखनऊ की पारी का अंत कर दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने प्रिंस यादव की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर मैच जीत लिया।

ये भी पढ़ें

रिंकू सिंह ने फिर मचाया गदर, आखिरी ओवर में उड़ाए लगातार 4 छक्के, खेल डाली अपनी सबसे बड़ी पारी

सिर्फ 155 रन ही बना पाई KKR

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए थे। टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। अजिंक्य रहाणे 10 रन बनाकर आउट हो गए तो टिम शेफर्ट का खाता भी नहीं खुला। अंगकृष रघुवंशी इस मुकाबले में ऑब्स्ट्रक्शन ऑफ द फील्ड की वजह से आउट हुए। इसके बाद कैमरन ग्रीन ने 34 रनों की पारी खेली तो रोवमन पॉवेल सिर्फ एक रन बना सके। अनुकूल रॉय भी खाता नहीं खोल सके। रामनदीप सिंह 4 रन बनाकर आउट हो गए।

रिंकू सिंह ने एक छोर संभाले रखा और आखिरी ओवर में चार छक्के लगाकर टीम को 150 के पार पहुंचा दिया। उन्होंने अपनी आईपीएल करियर की सबसे बड़ी पारी भी खेली। रिंकू सिंह 51 गेंदों में नाबाद 83 रन बनाकर लखनऊ को 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मजबूर कर दिया। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। मिचेल मार्श दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए तो निकलस पूरन सिर्फ 12 गेंदों में 9 रन बना पाए। ऋषभ पंत ने 38 गेंदों में 42 रन की पारी खेली तो आयुष बदोनी ने 19 गेंदों में 24 रन बनाए। इसके अलावा एडन मार्करम ने 31 रन बनाए।

आखिरी गेंद पर टीम को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर मोहम्मद शमी थे और एलएसजी की हार तय मानी जा रही थी लेकिन मोहम्मद शमी ने छक्का जड़ दिया और मैच टाई हो गया। मैच सुपर ओवर में पहुंचा, जहां ऋषभ पंत से बड़ी चूक हो गई। इस मुकाबले में पहले ही रनों के लिए जूझने वाले बल्लेबाज निकलस पूरन को एडेन मार्करम के साथ बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। यही फैसला लखनऊ सुपरजाइंट्स को महंगा पड़ गया।

सुपर ओवर में पंत ने की बड़ी गलती

सुनील नरेन ने तीन गेंदों में ही दोनों बल्लेबाजों को आउट कर KKR की जीत जीत पर लगभग मुहर लगा दी। इसके बाद पंत ने एक और गलती की। टीम में मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज के रहते हुए, उन्होंने उस बॉलर को मोर्चे पर लगाया, जिसके इस मुकाबले में एक भी विकेट नहीं मिला था। बचा हुआ काम रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर कर दिया।

ये भी पढ़ें

रन लेते समय शरीर पर लगी गेंद, तो बल्लेबाज को अंपायर ने दिया आउट, जानें किस नियम की वजह से आउट हुए रघुवंशी
Also Read
View All