क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी का जमकर गरजेगा बल्ला या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें पिच से किसे मिलेगी ज्यादा मदद

LSG vs RR Pitch Report: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अब तक लखनऊ सुपरजायंट्स ने इस सीजन 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही उसे हार झेलनी पड़ी है।

2 min read
Apr 21, 2026
IPL 2026 MATCH 32th Ekena Stadium Pitch Report
इकाना स्टेडियम (फोटो- IANS)

IPL 2026 LSG vs RR Ekana Stadium Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 32वां मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां राजस्थान रॉयल्स के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम होगी। दोनों टीमों का प्रदर्शन एक-दूसरे से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम 6 में से 4 मैच जीतकर टॉप-4 में बनी हुई है, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अब तक 6 में से सिर्फ 2 ही मैच जीत पाई है।

LSG की हालत खराब

पिछले तीन मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है और वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर खिसक चुकी है। टीम का नेट रन रेट भी इस सीजन सबसे खराब रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स की सबसे बड़ी परेशानी उनके बल्लेबाज रहे हैं, जो अब तक एकजुट होकर प्रदर्शन करने में पूरी तरह से फेल रहे हैं। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी ताकत उनके बल्लेबाज हैं, लेकिन टॉप ऑर्डर को छोड़कर मध्यक्रम के बल्लेबाज अभी भी संघर्ष करते नजर आए हैं।

कैसी होगी इकाना की पिच?

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने टीम को कई मैच जिताए हैं, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाती। ऐसे में बुधवार को दोनों टीमें अपनी कमियों को दूर कर मैदान पर उतरना चाहेंगी। पिच की बात करें तो लखनऊ की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, खासकर स्पिनर्स के लिए। बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है, क्योंकि गेंद थोड़ा रुककर आती है। यही वजह है कि इस मैदान पर बड़े स्कोर कम देखने को मिलते हैं।

ऐसे में वैभव सूर्यवंशी और जायसवाल को लखनऊ के स्पिनर्स के सामने संभलकर खेलना होगा, साथ ही तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी धैर्य दिखाना होगा। वहीं लखनऊ के सलामी बल्लेबाजों को पिच की अच्छी समझ का फायदा उठाना होगा और बड़ी साझेदारी करनी होगी, ताकि मिडिल ऑर्डर पर दबाव कम आए।

मौसम साफ, यहां देखें मैच

मौसम की बात करें तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को लखनऊ का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। यानी मुकाबला बिना किसी रुकावट के समय पर पूरा होने की उम्मीद है। इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो